Categories: International

अमेरिका ने छापा महिलाओं के हस्ताक्षर वाला पहला बैंकनोट

यूएस ट्रेजरी (संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्त मंत्रालय) ने दो महिलाओं के हस्ताक्षर के साथ पहला अमेरिकी बैंकनोट (मुद्रा नोट) मुद्रित किया है। $1 और $5 मूल्य के नए नोटों पर ट्रेजरी सचिव (अमेरिकी वित्त मंत्री) जेनेट येलेन और लिन मालेर्बा के हस्ताक्षर हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के करेंसी नोट को ग्रीनबैक भी कहा जाता है। लिन मलेर्बा एक मूल अमेरिकी महिला हैं और मोहेगन जनजाति के प्रमुख हैं। वह संयुक्त राज्य सरकार के ट्रेजरी विभाग के अन्दर संयुक्त राज्य के कोषाध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जेनेट येलेन अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष हैं। वह फेडरल रिजर्व की पहली महिला प्रमुख हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में मुद्रा नोटों को ट्रेजरी विभाग के उत्कीर्णन और मुद्रण ब्यूरो द्वारा मुद्रित किया जाता है और फेडरल रिजर्व यहतय करता है कि कितने मुद्रा नोट मुद्रित किए जाएंगे। ट्रेज़री विभाग के उत्कीर्णन और मुद्रण ब्यूरो के पास फोर्ट वर्थ, टेक्सास और वाशिंगटन में दो नोट छपाई की सुविधा है।

Find More International News

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

BIM10 टूर्नामेंट विवाद: तीन खिलाड़ियों को किया गया सस्पेंड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…

2 seconds ago

EPFO से जुड़कर South Indian Bank ने शुरू की EPF पेमेंट सर्विस

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…

56 mins ago

चेन्नई के ICF में अंतरराष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो 2026 का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो 2026  (International Rail Coach Expo 2026) का उद्घाटन 12 मार्च 2026…

1 hour ago

PM Kisan 22वीं किस्त जारी: करोड़ों किसानों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त जारी कर दी…

2 hours ago

OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ आय से तय नहीं होगी आरक्षण पात्रता

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के…

4 hours ago

भारत में LPG संकट क्यों बढ़ रहा है? गैस की कमी के पीछे 5 सबसे बड़े कारण

Lpg crisis in india reason: भारत वर्तमान में एक महत्वपूर्ण LPG कमी का सामना कर…

4 hours ago