Categories: Uncategorized

अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ बना भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार

अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 बिलियन डॉलर का रहा, जबकि इसी अवधि में चीन के साथ भारत का व्यापार लगभग 87.1 बिलियन डॉलर का था। वर्ष 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के बीच अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार चीन के साथ हुए लगभग 65 बिलियन डॉलर की तुलना में करीब 68 बिलियन डॉलर रहा था।
दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (free trade agreement) को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है, जिसके बाद द्विपक्षीय व्यापार अलग ही स्तरों पर पहुंचने की संभावना है। यूएस के साथ एफटीए समझौता भारत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है क्योंकि यूएस घरेलू सामान और सेवाओं का सबसे बड़ा बाजार है।
भारत के निर्यात के साथ-साथ आयात भी अमेरिका के साथ बढ़ रहा हैं, जबकि चीन के साथ इन दोनों में ही गिरावट देखी गई है। अमेरिका उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके साथ भारत का व्यापार सरप्लस है। वहीँ दूसरी ओर, भारत और चीन के बीच बहुत बड़ा व्यापार घाटा है। आकड़ों से पता चला है कि भारत 2013-14 से 2017-18 तक चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

4 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

5 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

6 hours ago

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

8 hours ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

8 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

8 hours ago