Categories: Summits

PM मोदी ने लखनऊ में किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन कर दिया है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में शामिल हुए। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सीएम योगी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने की दिशा में अभिन्न हिस्सा है। मुझे खुशी है कि इसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, इटली, यूएइ के बिजनेसमैन इसमें योगदान दे रहे हैं। आज उत्‍तर प्रदेश सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, पर्यटन, बढ़ते कारोबार के ल‍िए जाना जा रहा है। समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद है। इससे दो करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

 

यूपी के इतिहास में बहुत बड़ा दिन

आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के MoU साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। रियल एस्टेट सेक्टर के 863 एमओयू में से 60,866 करोड़ रुपये के 18 ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिसमें एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा।

501 से एक हजार करोड़ रुपये तक के निवेश वाले 28 प्रोजेक्ट में 19,926.52 करोड़, 201 से 500 करोड़ के निवेश वाले 98 प्रोजेक्ट में 33501.94 करोड़, 101 से 200 करोड़ वाले 109 प्रोजेक्ट में 16,605 करोड़ और 51 से 100 करोड़ तक निवेश वाले 116 प्रोजेक्ट में 9637.29 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

 

तीन दिवसीय होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

 

यूपी इन्वेस्टर्स समिट के आधिकारिक ट्विवटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि यूपी अवसरों और संभावनाओं की धरती है। भारत के नए ग्रोथ इंजन होने के नाते यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023, 10-12 फरवरी तक आयोजित कर रहा है।

 

40 देशों के 400 से ज्यादा डेलीगेट्स लेंगे हिस्सा

 

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 40 देशों के 400 से ज्यादा डेलीगेट्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। विदेश से 7.12 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट आने की उम्मीद है। वहीं, भारत के विभिन्न हिस्सों से छोटे-बड़े 10 हजार इन्वेस्टर इस महाकुंभ में शामिल होंगे।

 

Find More News related to Summits and Conferences

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

10 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

10 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

10 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

11 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

11 hours ago

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़: तेजी की बड़ी वजहें क्या?

मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…

12 hours ago