Home   »   केंद्रीय मंत्री ने संविधान दिवस के...

केंद्रीय मंत्री ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारत के संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन और प्रश्नोत्तरी के पोर्टल लॉन्च किए

केंद्रीय मंत्री ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारत के संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन और प्रश्नोत्तरी के पोर्टल लॉन्च किए |_50.1

भारत के संविधान को अंगीकृत करने और संविधान निर्माताओं के योगदान के सम्मान में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी 26 नवंबर को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों सहित पूरे देश में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इन समारोहों के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ये पोर्टल संविधान की प्रस्तावना को 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में पढ़ने की सुविधा प्रदान करते हैं। देशवासी संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए www.readpreamble.nic.in पर जा सकते हैं और प्रश्नोत्तरी के लिए www.constitutionquiz.nic.in पर जा सकते हैं। उन्होंने इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित करने और इसे जन अभियान बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर श्री जोशी ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को देश के संविधान के निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए श्रद्धां‍जलि अर्पित की।

 

संसदीय कार्य मंत्रालय ने कहा कि प्रश्नोत्तरी पोर्टल में भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर बहुत ही सरल और बुनियादी प्रश्न हैं, जिसमें कोई भी भाग ले सकता है और भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है। प्रश्नोत्तरी का मकसद भारतीय संविधान के मूलभूत उद्देश्‍यों और मूल्‍यों को लोकप्रिय बनाना है न कि ज्ञान का परीक्षण करना। प्रश्नोत्तरी हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में होगी ताकि अधिक से अधिक लोग भाग ले सकें।

 

संविधान निर्माताओं के योगदान को सम्मान देने और भारत के संविधान को अपनाये जाने के उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों सहित पूरे देश में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। संसदीय कार्य मंत्रालय इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में एक सक्रिय भागीदार है और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय इन समारोहों के लिए नोडल एजेंसी है।

Find More National News Here

केंद्रीय मंत्री ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारत के संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन और प्रश्नोत्तरी के पोर्टल लॉन्च किए |_60.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *