Categories: Uncategorized

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ने रामेश्वरम में लाइटहाउस का किया शिलान्यास

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने तमिलनाडु में रामेश्वरम के धनुषकोडी में 50 मीटर ऊंचे आधुनिक लाइटहाउस की आधारशिला रखी। यह इस क्षेत्र का 5 वाँ लाइटहाउस है। इस लाइट हाउस का निर्माण 7 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। ये लाइट हाउस 1964 में चक्रवात से तबाह हो चुके पुराने चर्च के सामने बनाया जाएगा। यह समुद्र छोर से 33 से 37 किमी तक नेविगेशन की सुविधा प्रदान करेगा।
ये लाइटहाउस मछुआरों का मार्गदर्शन करने में सहायता करने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र भी होगा। लाइट हाउस नौसेना कमांड के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि यहां पश्चिमी नौसेना कमान, पूर्वी नौसेना कमान, दक्षिणी नौसेना कमान और अंडमान और निकोबार नौसेना कमान जैसे चार नौसेना कमांड हैं।
लाइट हाउस परिसर का निर्माण 50 मीटर ऊंचाई (स्टिल्ट सहित) के आठ कोनो के साथ रेंफोर्समेंट सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) द्वारा किया जाएगा। लाइटहाउस टॉवर बिजलीघर, सहायक उपकरण कक्ष, ड्यूटी ऑपरेटर कक्ष और निरीक्षण कक्ष आदि के वाली एक बिल्डिंग के साथ लगा हुआ होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: टी ईके पलनीसामी
  • तमिलनाडु की राजधानी: चेन्नई
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

    दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

    1 month ago

    दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

    धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

    2 months ago

    भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

    शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

    2 months ago

    भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

    भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

    2 months ago

    भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

    भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

    3 months ago

    क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

    रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

    3 months ago