Categories: Uncategorized

राम मंदिर ट्रस्ट ने महंत नृत्य गोपाल दास को चुना अपना अध्यक्ष

महंत नृत्य गोपाल दास को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है। वहीँ चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव होंगे। यह निर्णय नई दिल्ली में अयोध्या में बनाए जाने वाले भव्य राम मंदिर की देखरेख के लिए आयोजित की गई राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक में लिए गए  ।

साथ ही बैठक में यह भी तय किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा मंदिर निर्माण के बारे में निर्णय लेने वाली समिति की अध्यक्षता करेंगे। स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष होंगे। दिल्ली की चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म वी. शंकर अय्यर एंड कंपनी ट्रस्ट के खातो की देख-रेख करेगी। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी अवनीश अवस्थी और अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट अनुज झा ट्रस्ट में राज्य के प्रतिनिधि होंगे।

भारतीय स्टेट बैंक में खाता (जिसमे अभी स्पष्ट नहीं किया गया कि मंदिर निर्माण के लिए धन जनता के दान या सदस्यता के जरिए आएगा) ट्रस्ट के नाम से अयोध्या की शाखा में खोला जाएगा। स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज, श्री राय या डॉ. अनिल मिश्रा (तीन में दो) के हस्ताक्षर खाते को संचालित करने के लिए जरुरी होंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूपी के वर्तमान सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन, DC में ‘Arc de Trump’ स्मारक की योजना का अनावरण किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विशाल, सुनहरे रंग से सजी विजय-मेहराब (triumphal arch)…

4 hours ago

बोहाग बिहू 2026: महत्व, परंपराएँ और यह असमिया नव वर्ष का प्रतीक क्यों है

बोहाग बिहू, जिसे रोंगाली बिहू के नाम से भी जाना जाता है, 14 अप्रैल से…

5 hours ago

लोकसभा विस्तार योजना: प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन भारत की राजनीतिक संरचना में क्या बदलाव ला सकता है?

केंद्र सरकार ने एक संवैधानिक सुधार का प्रस्ताव रखा है, जिससे देश की संसदीय संरचना…

5 hours ago

वित्तीय आसूचना इकाई-भारत (FIU-IND): मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम में भूमिका, कार्य और महत्व

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) एक महत्वपूर्ण सरकारी संस्था है, जो देश में होने वाली अवैध…

6 hours ago

दिल्ली और देहरादून के बीच आर्थिक गलियारे का PM मोदी ने किया उद्घाटन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया है। यह गलियारा…

6 hours ago

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के नेता और नीतीश सरकार में दो बार डिप्टी सीएम रह चुके…

7 hours ago