Categories: Uncategorized

केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास का उद्घाटन किया


केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चार दिवसीय प्रथम ‘बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास- 2017’ (बिम्सटेक डीएमईएक्स-2017) का उद्घाटन किया. यह अभ्यास दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा आयोजित किया जाएगा.

बिम्सटेक डीएमईक्स-2017 दिल्ली और एनसीआर में दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है. मुख्य अभ्यास के अंतर्गत टेबल टॉप अभ्यास (टीटीएक्स), फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (एफटीएक्स) और प्रक्रिया की समीक्षा (एएआर) शामिल है, जो 10 से 13 अक्टूबर 2017 के बीच निर्धारित है. इससे पहले, प्रथम चरण में तैयारी के लिए बैठक और मुख्य अभ्यास के दौरान एफटीएक्स के लिए चयनित स्थान का दौरा, 8 और 9 अगस्त 2017 को दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किया गया था.

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
  • BIMSTEC का पूर्ण रूप ‘Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation’ है, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं.
  • फ़रवरी, 2017 में नेपाल के काठमांडू में हुए 17वीं बिम्सटेक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में, यह निर्णय लिया गया कि भारत इस क्षेत्र के लिए पहले वार्षिक आपदा प्रबंधन अभ्यास का आयोजन करेगा.

स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी)

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago