Categories: Uncategorized

कैबिनेट ने सहकारी बैंकों को विनियमित करने के संशोधन को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शहरी सहकारी बैंकों और बहु-राज्य सहकारी बैंकों पर बेहतर नियंत्रण बनाने और भारतीय रिजर्व बैंक को मजबूत बनाने के लिए बैंकिंग विनियमन अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है। ये संशोधन सभी शहरी सहकारी बैंकों और बहु-राज्य सहकारी बैंकों पर लागू होंगे।
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार, अभी प्रशासनिक भूमिका सहकारी समिति के रजिस्ट्रार द्वारा प्रबंधित ही की जाएगी। वर्तमान में सहकारी बैंक को सहकारी समितियों और भारतीय रिज़र्व बैंक दोनों ही नियंत्रित करते हैं। जिसमे निगमन, पंजीकरण, प्रबंधन, वसूली, लेखा परीक्षा, निदेशक मंडल और परिसमापन का नियंत्रण सहकारी समिति के पास होता हैं, जबकि रिज़र्व बैंक रेगुलेटरी मामलों के लिए जिम्मेदार होता है।
देश में अभी 1,540 सहकारी बैंक परिचालन में है जिसमें 8.6 करोड़ जमाकर्ताओं के लगभग 5 लाख करोड़ जमा हैं और इस प्रस्तावित संशोधन से जमाकर्ताओं को सुरक्षा मिल पाएगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बैंकिंग विनियमन कानून में संशोधन का कदम मुंबई स्थित पंजाब महाराष्ट्र बैंक (PMC) के ढहने के महीनों बाद सहकारी बैंकों को मजबूत करने की दिशा में उठाया है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2019 में ऋणों की अंडर रिपोर्टिंग के बाद ऋणदाता बोर्ड को छह महीने के लिए अधिगृहीत कर लिया था। छह महीने के लिए 1,000 प्रति खाता निकासी की सीमा निर्धारित की गई लेकिन बाद में जमाकर्ताओं में डर फैलने के कारण राहत देते हुए इसे 50,000 रु तक कर दिया गया था।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


i. भारत में बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत सभी बैंकिंग फर्मों को नियंत्रित किया जाता है।
ii. शक्तिकांत दास भारतीय रिज़र्व बैंक के 25 वें गवर्नर हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

UP सरकार का बड़ा फैसला, 20 लाख घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'डिजिटल उत्तर प्रदेश' के विजन को साकार…

2 hours ago

IIT Bombay और Honeywell ने सस्टेनेबिलिटी स्किल्स हब शुरू किया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी हनीवेल (Honeywell) के साथ मिलकर…

3 hours ago

2027 तक अंतर-क्षेत्रीय बिजली संचरण क्षमता 143 गीगावॉट तक पहुँचेगी

भारत सरकार ने घोषणा की है कि देश की अंतर-क्षेत्रीय विद्युत संचरण क्षमता वर्ष 2027…

3 hours ago

CISF स्थापना दिवस 2026: तारीख, इतिहास और महत्व

भारत में हर वर्ष 10 मार्च को सीआईएसएफ स्थापना दिवस (CISF Raising Day) मनाया जाता…

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में भारत की पहली रिंग मेट्रो का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत की पहली रिंग मेट्रो का उद्घाटन किया, जो…

7 hours ago

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल: मैच, टाइमिंग और जगह

2026 FIFA World Cup फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक टूर्नामेंट का 23वां संस्करण होगा। इतिहास…

7 hours ago