Categories: National

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने भुवनेश्वर में अत्याधुनिक ‘आयुष दीक्षा’ केंद्र की आधारशिला रखी

केंद्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने भविष्य के आयुष पेशेवरों के लिए मानव संसाधन विकास के लिए अपनी तरह के पहले केंद्र ‘आयुष दीक्षा’ की आधारशिला रखी। यह अत्याधुनिक केंद्र केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर के परिसर में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आयुष अभियान को काफी प्रसिद्धि मिली है और हम एक एकीकृत चिकित्सा दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहे हैं जहां आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ-साथ एक सशक्त आयुष चिकित्सा प्रणाली का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हम यहां आयुष दीक्षा केंद्र की यात्रा शुरू कर रहे हैं, यह केंद्र आयुष पेशेवरों को अपने कौशल को निखारने और देश के लोगों को विश्वस्तरीय रोगी देखभाल सेवाएं प्रदान करने में उनकी निपुणता को बढ़ाने में सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह केंद्र जबरदस्त आयुष अभियान और स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन अनुभव की दिशा में वैश्विक अभियान के प्रयास के लिए प्रेरक साबित होगा।

 

उद्देश्य और फोकस

यह संस्थान आयुष पेशेवरों, विशेष रूप से आयुर्वेद से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराएगा, क्योंकि इसका उद्देश्य क्षमता विकास, मानव संसाधनों को मजबूत करने, अनुसंधान और विकास की सुविधा प्रदान करने, राजस्व उत्पन्न करने के उद्देश्य से आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग करना है। आयुष दीक्षा केंद्र 30 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है। यह दो सभागारों, सभी सुविधाओं के साथ 40 आधुनिक कमरे, वीआईपी के लिए सुइट्स, एक पुस्तकालय के लिए समर्पित स्थान, चर्चा कक्ष, मॉड्यूलर किचन, डाइनिंग लाउंज सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

इस कार्यक्रम में भुवनेश्वर की सांसद (लोकसभा) अपराजिता सारंगी, सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रोफेसर वैद्य रबिनारायण आचार्य और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, छात्र और आयुष पेशेवर भी उपस्थित थे। भुवनेश्वर का सीएआरआई, केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) के तहत एक स्वायत्त निकाय है। यह महत्वपूर्ण पहल वैज्ञानिक तर्ज पर आयुर्वेद में अनुसंधान को बढ़ावा देने और आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

2 days ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

2 days ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

2 days ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 days ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

2 days ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

2 days ago