Categories: Economy

जुलाई-सितंबर में बेरोजगारी दर घटकर 7.2 प्रतिशत पर

शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर, 2022 में सालाना आधार पर घटकर 7.2 प्रतिशत पर आ गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक साल पहले समान अवधि में बेरोजगारी दर 9.8 प्रतिशत थी। बेरोजगारी दर को श्रमबल के बीच बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है। देश में जुलाई-सितंबर, 2021 में कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों के प्रभाव के कारण बेरोजगारी दर अधिक थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस तरह बेरोजगारी दर में गिरावट को रेखांकित करने वाले श्रमबल सर्वेक्षण पर आधारित नवीनतम आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि महामारी के प्रभाव से निकलकर अर्थव्यवस्था लगातार पुनरुद्धार की ओर बढ़ रही है। आवधिक श्रमबल के 16वें सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में अप्रैल-जून 2022 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत रही।

 

सर्वेक्षण में पाया गया कि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु की) में बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर, 2022 में घटकर 9.4 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 11.6 प्रतिशत थी। यह आंकड़ा अप्रैल-जून, 2022 के दौरान 9.5 प्रतिशत था। वहीं, शहरी क्षेत्रों में पुरुषों की बेरोजगारी दर एक साल पहले के 9.3 प्रतिशत की तुलना में जुलाई-सितंबर, 2022 में घटकर 6.6 प्रतिशत रह गई। यह अप्रैल-जून, 2022 में 7.1 प्रतिशत थी।

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

7 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

8 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

9 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

9 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

9 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

10 hours ago