Categories: Appointments

संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की अध्यक्ष चुनी गईं Ruchira Kamboj

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। वह न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुनी गईं। नॉर्थ मैसेडोनिया से जॉन इवानोवस्की,डोमिनिक गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन व लक्समबर्ग से थॉमस लैमर को सत्र का उपाध्यक्ष चुना गया। आयोग ने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र की पिछली बैठक के दौरान भविष्य के संगठन और सामाजिक विकास आयोग के कार्य के तरीके को मंजूरी दी थी।
  • इस दौरान कहा गया था कि सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन में तेजी लाने और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को पाने के लिए सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना होगा।
  • इससे पहले सामाजिक विकास आयोग ने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव भेजे थे।
  • इन प्रस्तावों के बीच असमानताओं को दूर करने और कोविड महामारी से उबरने में तेजी लाने के लिए सभी के लिए रोजगार और बेहतर कार्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई थी।

 

कौन हैं रुचिरा कंबोज?

 

रुचिरा कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं, जो वर्तमान में अगस्त 2022 से संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

5 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

5 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

6 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

6 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

7 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

7 hours ago