बांग्लादेश के शैक्षिक चैरिटी ‘बिदानंदो’ के संस्थापक किशोर कुमार दास को यूनाइटेड किंगडम के कॉमनवेल्थ पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवार्ड हाशिए पर रहने वाले पृष्ठभूमि (सीमांत पृष्ठभूमि) के बच्चों की शिक्षा तक पहुंच में सुधार लाने में उनके असाधारण कार्य के लिए प्रदान किया गया है। यूके का कॉमनवेल्थ पॉइंट ऑफ़ लाइट अवार्ड्स उन उत्कृष्ट व्यक्तिगत स्वयंसेवकों को सम्मानित करता है जो अपने समुदाय में बदलाव ला रहे हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
किशोर कुमार दास के बारे में (About Kishore Kumar Das)
- किशोर दास ने वर्ष 2013 में सिर्फ़ 22 छात्रों के साथ ‘बिदानंदो’ की स्थापना की। यह अब पांच प्राथमिक विद्यालय चलाता है जो बच्चों को उच्च शिक्षा ज़ारी रखने में मदद करने के लिए मुफ़्त शिक्षा के साथ-साथ अकादमिक कोचिंग सत्र और छात्रवृत्ति कार्यक्रम प्रदान करता है।
- किशोर ने ‘एक टका आहार – Ek takay aahar (एक टका के लिए भोजन – Meal for one Taka)’ भोजन कार्यक्रम भी शुरू किया है जिसने कमज़ोर लोगों, विशेष रूप से बच्चों और बेघर 10,000 से अधिक लोगों के लिए पौष्टिक भोजन प्रदान किया है।
- कोरोना महामारी के दौरान, बिदानंदो ने देश भर में राहत वितरित करने के अपने प्रयास तेज़ कर दिए थे।




मेटा इंडिया ने अमन जैन को सार्वजनिक नीति...
Year Ender 2025: भारत में प्रमुख संवैधान...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परमाणु ऊर्जा क्षे...

