Categories: National

उद्यान उत्सव 2023 – राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 31 जनवरी से खुलेगा

राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके साथ ही उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया। सरकार ने शनिवार को ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था। इस उद्यान को साल में एक बार जनता के लिए खोला जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान जनता के लिए 31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं। इसमें कहा गया है कि यह उद्यान 28 से 31 मार्च तक विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए खुलेगा।
  • इसके तहक किसानों के लिए 28 मार्च को, दिव्यांगों के लिए 29 सेना व अर्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों के लिए 30 और 31 मार्च को महिलाओं व स्वयं सहायता समूह की जनजातीय महिलाओं के लिए खुलेगा।
  • हालांकि, यह प्रत्येक सोमवार, 1 और 2 मार्च, G20 शिखर सम्मेलन और 8 मार्च (होली) को बंद रहेगा।
  • इस बार करीब दो महीने तक जनता हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन का भ्रमण कर सकेगी।
  • पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान यहां हर्बल-1, हर्बल-2, टेक्टाइल गार्डन, बोंसाई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान विकसित किए गए।

 

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के बारे में

 

राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदलकर अब अमृत उद्यान हो गया है। अमृत महोत्सव के तहत इसका नाम बदला गया है। राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद अमृत उद्यान पूरे 15 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 10 से ज्यादा बगीचे हैं। जिनमें गुलाब के अलावा और भी कई तरह के खूबसूरत फूल, सेंट्रल लॉन एंड लॉग, सर्कुलर, स्पिरिचवल, हर्बल (33 औषधीय पौधे), बोन्साई (ढाई सौ प्लांट), कैक्ट्स (80 वेरायटी) व नक्षत्र गार्डन (27 वैरायटी) शामिल हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा तकरीबन 160 तरह के 5 हजार पेड़ भी मौजूद हैं।

अमृत उद्यान पूरे 15 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें 138 तरह के गुलाब देखे जा सकते हैं। 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप की वैराइटी मौजूद है और 70 अलग-अलग टाइप के लगभग 5 हजार सीज़नल फूलों भी उद्यान की शोभा बढ़ाते हैं। आम जनता के लिए पहली बार भारत देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस उद्यान को खुलवाया था। यहां ब्रिटिश और मुगल दोनों तरह के गार्डन की झलक देखने को मिलती है। राष्ट्रपति भवन का निर्माण करने वाले आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने इसे बनाया था।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

9 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

10 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

10 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

11 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

11 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

11 hours ago