टेलीविजन की दुनिया के पुराने और पॉप्युलर शो में से एक ‘उड़ान’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कविता चौधरी का निधन हो गया है। कविता कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले काफी समय से वह इस बीमारी से जूझ रही थीं। कविता चौधरी ने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। रिपोर्ट के अनुसार कविता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अभिनेत्री 1980 के दशक में भारत में सर्फ डिटर्जेंट विज्ञापनों में गृहिणी का रोल अदा कर चुकी हैं।
कविता चौधरी को महिला सशक्तिकरण के बारे में एक प्रगतिशील शो ‘उड़ान’ में आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह के किरदार के लिए जाना जाता था। यह शो 1989 और 1991 के बीच दूरदर्शन पर आता था। वहीं अभिनय के अलावा उन्होंने धारावाहिक की कहानी खुद ही लिखी थी। साथ ही र्निदेशन भी उन्होंने ही किया था। यह शो उनकी बड़ी बहन पुलिस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन से प्रेरित था।
‘उड़ान’ में अभिनेता शेखर कपूर ने भी अभिनय किया है। इसकी कहानी एक आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाली महिला के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इस धारावाहिक को महामारी कोरोना के दौरान फिर से दूरदर्शन पर वापस लाया गया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष…
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 हर साल 24 अप्रैल को पूरे भारत में मनाया जाता…
ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…
Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…