ग्लोबल टेरर फाइनेंसिंग वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (Financial Action Task Force – FATF) ने पाकिस्तान (Pakistan) को देशों की ‘ग्रे लिस्ट (Grey List)’ पर बरकरार रखा है। एक ब्रीफिंग में, FATF के अध्यक्ष मार्कस प्लेयर (Marcus Pleyer) ने यह भी कहा कि तीन नए देशों तुर्की (Turkey), जॉर्डन (Jordan) और माली (Mali) को भी ग्रे लिस्ट में शामिल किया गया है। इस साल जून में, FATF ने मनी लॉन्ड्रिंग,जिससे आतंक का वित्तपोषण किया गया, की जांच करने में विफल रहने के लिए पाकिस्तान को अपनी ‘ग्रे लिस्ट’ पर बरकरार रखा था।
FATF ने इस्लामाबाद को हाफिज सईद और मसूद अजहर सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादियों की जांच और मुकदमा चलाने के लिए कहा। इसने पाकिस्तान को अपनी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कमियों को दूर करने के लिए काम करने के लिए भी कहा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
जून 2018 में FATF द्वारा पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखा गया था। तब से, FATF के जनादेश का पालन करने में विफलता के कारण पाकिस्तान इस सूची में बना हुआ है। ग्रे लिस्ट में होने के कारण, पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (ADB) और यूरोपीय संघ से वित्तीय सहायता प्राप्त करना कठिन हो गया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को 2026…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को वर्ष 2026-27 का बजट पेश…
विश्व टीबी दिवस (World TB Day) हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष…
अंतरराष्ट्रीय सत्य के अधिकार दिवस (International Day for the Right to Truth) हर वर्ष 24…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…
वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…