Categories: International

पाकिस्तान ने वाहनों की आवाजाही के लिए अफगानिस्तान से लगी तोरखम सीमा खोली

पाकिस्तान ने तोरखाम बॉर्डर को फिर से खोल दिया है। सीमा खुलने से फंसे 7000 ट्रकों की फिर से आवाजाही शुरू हो गई है। आतंकी संगठन टीटीपी के हमलों के चलते पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे जिसके चलते बीते दिन अफगानिस्तान के द्वारा सीमा को बंद कर दिया था। इस वजह से तोरखाम सीमा व्यापार मार्ग पर खाद्य पदार्थों से लदे 7000 ट्रक फंस गए थे। तोरखाम क्रॉसिंग बॉर्डर पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है। यह पाकिस्तान के लिए मध्य एशियाई देशों के लिए एक व्यापार के लिए जोड़ने वाला रास्ता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बीते दिन तोरखान को अफगान तालिबान द्वारा बंद कर दिया गया था। जब इस्लामाबाद ने काबुल पर पाकिस्तान के तालिबान आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाया, जिनके सीमा पार हमलों से देश में हिंसा बढ़ी है। इससे पहले, पाकिस्तान सरकार ने केवल पैदल यात्रियों के लिए तोरखम सीमा को फिर से खोला था। जबकि सब्जियों, पोल्ट्री और अंडे जैसे खराब होने वाले सामानों से भरे 7,000 ट्रक फंसे हुए थे।

 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संयुक्त वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (पीएजेसीसीआई) के निदेशक जिया-उल-हक सरहदी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से तोरखाम सीमा खोल दी गई है और कार्गो समेत सभी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उन्होंने पहले कहा था कि अगर पाकिस्तानी सरकार ने गेट नहीं खोला तो सीमा बंद होने से निर्यातकों और व्यापारियों को भारी नुकसान होगा।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 day ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago