Home   »   नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर...

नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर करीब 21 अरब डॉलर

नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर करीब 21 अरब डॉलर |_3.1

देश का निर्यात नवंबर, 2023 में सालाना आधार पर 2.83 फीसदी घटकर 33.90 अरब डॉलर रह गया। आयात भी 4.33 फीसदी की गिरावट के साथ 54.48 अरब डॉलर रह गया। आयात घटने से देश का व्यापार घाटा कम होकर 20.58 अरब डॉलर रह गया। अक्तूबर में निर्यात 6.21 फीसदी बढ़ा था। वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में देश से 34.89 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जबकि आयात 56.95 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के मुताबिक, सेवाओं का निर्यात नवंबर में बढ़कर 28.69 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 26.93 अरब डॉलर रहा था। सोने का आयात भी पिछले माह 6.24 फीसदी बढ़कर 3.44 अरब डॉलर पहुंच गया। कच्चा तेल आयात 8.47 फीसदी घटा है।

 

सोने का आयात 21 फीसदी बढ़ा

आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में निर्यात 6.51 फीसदी घटकर 278.8 अरब डॉलर रह गया। आयात भी 8.67 फीसदी की कमी के साथ 445.15 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा भी 189.21 अरब डॉलर से कम होकर 166.35 अरब डॉलर रह गया। सोने का आयात 21 फीसदी बढ़कर 32.93 अरब डॉलर पहुंचा। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का आयात भी बढ़ा है। कच्चे तेल के आयात घटकर 113.65 अरब डॉलर रह गया।

 

वनस्पति तेल आयात

देश का वनस्पति तेल आयात तेल सत्र 2023-24 के पहले महीने नवंबर में 25 फीसदी घटकर 11.60 लाख टन रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह 15.45 लाख टन था। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया आंकड़ों के मुताबिक, कुल वनस्पति तेल आयात में खाद्य तेल की 11.48 लाख टन और गैर-खाद्य तेल की 12,498 टन हिस्सेदारी रही।

 

भू-राजनीतिक तनाव

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का अनुमान है कि 2023 में वैश्विक व्यापार केवल 0.8 प्रतिशत बढ़ेगा। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) की रिपोर्ट के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव तथा बदलते व्यापारिक तरीकों के बीच 2023 में वैश्विक व्यापार में करीब पांच प्रतिशत की कमी आने की आशंका है।

 

नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर करीब 21 अरब डॉलर |_4.1

FAQs

अप्रैल-नवंबर 2023 के लिए समग्र व्यापारिक परिदृश्य क्या था?

अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान निर्यात में 6.51% संकुचन हुआ, जो कुल 278.80 बिलियन डॉलर था।