Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 23 March 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 23 March 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 23 मार्च के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 23 March 2023

 

सम्राट चौधरी को बिहार व सी.पी. जोशी को राजस्थान में नियुक्त किया गया बीजेपी अध्यक्ष

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया है कि पार्टी प्रमुख जे.पी. नड्डा ने संजय जायसवाल की जगह बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, सी.पी. जोशी को राजस्थान प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष जबकि ओडिशा के पूर्व मंत्री मनमोहन सामल को ओडिशा का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

वीरेन्द्र सचदेवा बनाए गए दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वीरेन्द्र सचदेवा को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। एमसीडी चुनाव में पार्टी की हार के बाद आदेश गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद सचदेवा बतौर कार्यकारी अध्यक्ष कार्यरत थे। वहीं, सम्राट चौधरी को बिहार व सी.पी. जोशी को राजस्थान में बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

हुरुन के मुताबिक भारत के किन प्रमुख शहरों में रहते हैं कितने अरबपति?

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 में कुल 187 भारतीय अरबपति शामिल हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस सूची में 9वें स्थान पर मौजूद मुकेश अंबानी समेत सर्वाधिक 66 अरबपति मुंबई में रहते हैं। वहीं, नई दिल्ली में 39 जबकि बेंगलुरु में 21 अरबपति रहते हैं। बकौल हुरुन, इन 187 भारतीय अरबपतियों में 10 महिलाएं शामिल हैं।

 

ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों का जल प्रवाह कम हो सकता है: यूएन

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के मुताबिक, आगामी दशकों में ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण ग्लेशियर के पिघलने से भारत के लिए महत्वपूर्ण सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी प्रमुख हिमालयी नदियों में जल प्रवाह कम हो सकता है। बकौल गुटेरेश, मानव गतिविधियां पृथ्वी के तापमान को खतरनाक स्तर पर ले जा रही हैं और ‘पिघलते ग्लेशियर खतरे की चेतावनी हैं’।

 

पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का एमपी में 88 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का 88 वर्ष की उम्र में गुरुवार को इंदौर (मध्य प्रदेश) में निधन हो गया। उनके परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि छजलानी लंबे समय से बीमार थे और 2 महीनों से बिस्तर पर थे। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभय छजलानी के निधन पर शोक जताया है।

 

दिवंगत अरबपति राकेश झुनझुनवाला को पद्मश्री से किया गया सम्मानित

दिवंगत अरबपति व दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को उद्योग जगत में योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह अवॉर्ड ग्रहण किया। ‘भारत के वॉरेन बफेट’ के तौर पर चर्चित झुनझुनवाला का पिछले साल अगस्त में 62-वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

 

कौन हैं एविएशन सेक्टर में दुनिया के सबसे अमीर शख्स राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया?

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2023 के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन्स के को-फाउंडर्स राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया क्रमश: $3.6 अरब और $3.3 अरब की संपत्ति के साथ एविएशन सेक्टर में दुनिया के सबसे अमीर अरबपति हैं। गंगवाल और भाटिया ने 2006 में 1 एयरक्राफ्ट के साथ इंडिगो की शुरुआत की थी। फरवरी-2022 में गंगवाल ने इंडिगो के बोर्ड से इस्तीफा दिया था।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा को पद्म विभूषण से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व विदेश मंत्री व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा को लोक कार्य में उनके योगदान के लिए बुधवार को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया। गौरतलब है कि कृष्णा 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस साल 6 लोगों को पद्म विभूषण दिया गया है।

 

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण से किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया। बिड़ला परिवार में कुमार पद्म पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति बन गए हैं। इस साल 9 लोगों को पद्म भूषण दिया गया है।

 

मोहम्मद सिराज ने गेंदबाज़ों की वनडे रैंकिंग में गंवाया शीर्ष स्थान

आईसीसी ने गेंदबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज शीर्ष स्थान से लुढ़ककर ऑस्ट्रेलिया के मिचल स्टार्क के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में दूसरे वनडे में 3 ओवरों में 37 रन दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के जॉश हेज़लवुड अब नंबर-1 वनडे गेंदबाज़ हैं।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

HDFC Life ने विभा पाडलकर को 5 साल के लिए फिर बनाया एमडी व सीईओ

HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…

28 mins ago

2026 में भारत की GDP ग्रोथ 6.4% रहने का अनुमान: UN रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…

1 hour ago

नई चीनी नीति प्रस्ताव: शुगर मिलों के बीच 25 किमी दूरी का नियम, उद्योग संरचना में होगा बड़ा बदलाव

सरकार ने 'गन्ना नियंत्रण आदेश 2026' के मसौदे के तहत, नई चीनी मिलों के बीच…

4 hours ago

राज्यसभा के पूर्व सदस्य गोपालराव पाटिल का निधन

जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का 21 अप्रैल,…

4 hours ago

FY 2025-26 में भारत का समुद्री उत्पाद निर्यात ₹72,325 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर: MPEDA आंकड़े

मरीन प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत…

5 hours ago

UNESCO रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 90% विश्व धरोहर स्थल खतरे में?

UNESCO के एक नए वैश्विक आकलन से एक चिंताजनक सच्चाई सामने आई है। इसके अनुसार,…

7 hours ago