Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 20 May 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 20 May 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 20 मई के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 19 May 2023

 

केंद्र ने दिल्ली की प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर फैसले को लेकर एससी से की समीक्षा की मांग

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली की प्रशासनिक सेवाओं का नियंत्रण राष्ट्रीय राजधानी की ‘आप’ सरकार को देने के फैसले को लेकर कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है। गौरतलब है, केंद्र ने एक अध्यादेश जारी कर दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग, विजिलेंस और अन्य मसलों पर उप-राज्यपाल को सलाह देने के लिए एक समिति का गठन भी किया है।

 

सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के सीएम पद की शपथ, डी.के. शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत की। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीती थीं।

 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और हॉकी ओलंपियन ब्रायन बूथ का हुआ निधन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और हॉकी ओलंपियन ब्रायन बूथ का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, “हमारी संवेदनाएं बूथ के परिवार के साथ हैं। बूथ न केवल एक बहुत पसंद किए जाने वाले मध्य क्रम के बल्लेबाज़ थे बल्कि उन्होंने 1956 के ओलंपिक में ऑस्ट्रेलियाई हॉकी का प्रतिनिधित्व भी किया था।”

 

पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है। प्रतिमा के अनावरण के बाद उन्होंने कहा, “हिरोशिमा में यह प्रतिमा एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश देती है। शांति और सद्भाव के गांधीवादी आदर्श विश्व स्तर पर प्रतिध्वनित होते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं।”

 

चलन से वापस लिए जाएंगे ₹2,000 के नोट; फिलहाल वैधता रहेगी बरकरार

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एलान किया है कि ₹2,000 के नोट चलन से वापस लिए जाएंगे। आरबीआई ने आगे कहा कि 2016 में पेश किए गए ₹2,000 के बैंक नोट की वैधता फिलहाल बरकरार रहेगी। बकौल आरबीआई, देश के सभी बैंकों में 30 सितंबर 2023 तक ₹2,000 के नोट बदले जा सकेंगे।

 

23 मई से 30 सितंबर तक ₹2000 के नोट बदलवा सकेंगे लोग: आरबीआई

आरबीआई ने ₹2000 के नोट को चलन से बाहर करते हुए आम जनता से इन्हें बैंक में जमा कराने या उन्हें बदलवाने की अपील की है। आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया कि 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक किसी भी बैंक में एक बार में ₹20,000 तक के ₹2000 के नोट बदलवाए जा सकते हैं।

 

₹2,000 के नोट को चलन से वापस क्यों ले रहा है आरबीआई?

₹2,000 के नोट को चलन से बाहर करने का एलान कर आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि नवंबर-2016 में पहली बार पेश किए गए ₹2,000 के नोट आमतौर पर लेनदेन में उपयोग में नहीं लाए जाते हैं। बकौल आरबीआई, आम जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ₹2,000 के अलावा अन्य मूल्य के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

 

दुनिया की 50% से अधिक बड़ी झीलों में पानी की हो रही है कमी: अध्ययन

‘साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, दुनिया की 50% से अधिक बड़ी झीलों में पानी की कमी हो रही है और इसके लिए ग्लोबल वॉर्मिंग और मानवीय गतिविधियां प्रमुख कारण हैं। अध्ययनकर्ताओं ने इसके लिए 1992 से 2020 के बीच के सैटेलाइट डेटा के आधार पर करीब 2,000 झीलों में पानी का स्तर मापा था।

 

जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-21 मई तक हिरोशिमा में होने वाली जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेने के लिए जापान पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री इस दौरे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे और यह रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी। जापान की अध्यक्षता में जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

 

सरकार को अधिशेष के तौर पर ₹87,416 करोड़ ट्रांसफर करेगा आरबीआई

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाले आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड ने शुक्रवार को लेखा वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के तौर पर ₹87,416 करोड़ ट्रांसफर करने की मंज़ूरी दे दी। आरबीआई ने कहा, “बोर्ड ने अपनी बैठक में मौजूद वैश्विक भू-राजनीतिक गतिविधियों के प्रभाव सहित वैश्विक व घरेलू आर्थिक स्थिति और संबंधित चुनौतियों की समीक्षा की।”

 

बीसीसीआई यौन उत्पीड़न रोकथाम से जुड़ी नई नीति को देगा मंज़ूरी

‘पीटीआई-भाषा’ के मुताबिक, 27 मई को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली अपनी स्पेशल जनरल मीटिंग में बीसीसीआई यौन उत्पीड़न रोकथाम से जुड़ी नई नीति को मंज़ूरी देगा। गौरतलब है, बीसीसीआई ने पूर्व सीईओ राहुल जौहरी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद 4 सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति बनाई थी लेकिन संशोधित नीति में समिति में और सदस्य जोड़े जाएंगे।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 को मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…

13 hours ago

शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में गोल्ड जीता

भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…

13 hours ago

दिल्ली ने हाईवे प्रदूषण से लड़ने हेतु भारत का पहला माइक्रोएल्गी एयर टावर लगाया

नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…

15 hours ago

भारत महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…

15 hours ago

गुजरात ने AQI और झील के स्वास्थ्य पर नज़र रखने हेतु ‘लेक एंड एयर वॉच’ पहल शुरू की

भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती…

15 hours ago

World Kidney Day 2026: जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता…

16 hours ago