Categories: Miscellaneous

Top Current Affairs News 18 April 2023: फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 18 April 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 18 अप्रैल के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 18 April 2023

 

जम्मू-कश्मीर की 3,565 ग्राम पंचायतों में ‘किसान संपर्क अभियान’ चलाएगी सरकार

जम्मू-कश्मीर सरकार किसानों को सरकार की योजनाओं और बिज़नेस मैनेजमेंट समेत विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी देने के लिए केंद्र शासित प्रदेश की 3,565 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल से ‘किसान संपर्क अभियान’ चलाएगी। यह अभियान 4 महीनों तक चलेगा और इसके तहत किसानों को शिक्षित करने के लिए अलग-अलग भाषाओं में पर्चे और वीडियो तैयार किए गए हैं।

 

फिजी में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप

नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया है कि फिजी में 18 अप्रैल 2023 को 10:01 बजे 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र फिजी की राजधानी सुवा से 485 किलोमीटर दूर दक्षिण में ज़मीन से 569 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के इस झटके से फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

 

हिमाचल प्रदेश में फिर से बहाल हुई पुरानी पेंशन योजना

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) फिर से बहाल हो गई है और इसको लेकर राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों का अंशदान 1 अप्रैल 2023 से रोक दिया जाएगा। ओपीएस से राज्य सरकार के 1.36 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

 

रेलवे ने वित्त वर्ष 2022-23 में ₹2.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया

रेलवे ने वित्त वर्ष 2022-23 में ₹2.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। मंत्रालय के मुताबिक, यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग ₹49,000 करोड़ अधिक है जो कि 25% की वृद्धि दर्शाता है। इस दौरान माल ढुलाई से राजस्व बढ़कर ₹1.62 लाख करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15% अधिक है।

 

क्यों तय समय से कुछ सेकेंड पहले टली दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट ‘स्टारशिप’ की लॉन्चिंग?

स्पेसX के दुनिया के सबसे बड़े और शक्तिशाली रॉकेट ‘स्टारशिप’ की लॉन्चिंग 17 अप्रैल 2023 को टेक्सस में तय समय से कुछ सेकेंड पहले टल गई। स्पेसX के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि एक प्रेशर वॉल्व के अवरुद्ध होने की खबर है…इसलिए इसके ठीक होने तक आज लॉन्चिंग नहीं होगी। लॉन्चिंग टलने के बाद स्पेसX ने इग्निशन के बगैर ड्रेस रिहर्सल किया।

 

देश में 2022-23 में 15% बढ़ा यात्री वाहनों का निर्यात, शीर्ष पर रही मारुति सुज़ुकी: रिपोर्ट

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक, देश से वित्त वर्ष 2022-23 में 6,62,891 यात्री वाहनों का निर्यात किया गया। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2021-22 में निर्यात किए गए 5,77,875 यात्री वाहनों के मुकाबले 15% अधिक है। मारुति सुज़ुकी ने 2022-23 में 2.5 लाख से अधिक यात्री वाहनों का निर्यात किया और यह सूची में शीर्ष पर है।

 

दिल्ली में होने वाले पहले ‘वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन’ का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 21 अप्रैल तक दिल्ली में होने वाले पहले ‘वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 30 अलग-अलग देशों के बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। बकौल मंत्री, सम्मेलन में समकालीन चुनौतियों का बौद्ध दर्शन से समाधान करने पर चर्चा होगी।

 

100 साल से अधिक समय के बाद मेलबर्न बना ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर

मेलबर्न 100 साल से अधिक समय के बाद सिडनी को पछाड़कर जनसंख्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर बन गया है। मेल्टन का इलाका मेलबर्न की सीमा में शामिल होने के बाद शहर की आबादी 48,75,400 हो गई जो सिडनी की आबादी से 18,700 अधिक है। गौरतलब है कि 1905 तक मेलबर्न देश का सबसे बड़ा शहर था।

 

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान बने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने अधिसूचित किया कि न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की नियुक्ति की है और उनका कार्यकाल 20 अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएगा।

 

भारत में हीट वेव के बीच कल कौनसे शहर रहे सबसे गर्म?

भारत के कई हिस्सों में हीट वेव के बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 17 अप्रैल 2023 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 44.6°C तापमान दर्ज हुआ। इसके बाद बारिपदा (ओडिशा) में 44.2°C, झांसी (उत्तर प्रदेश) में 43.6°C, बौद्ध (ओडिशा) में 43.5°C, डालटनगंज (झारखंड) व झारसुगुड़ा (ओडिशा) में 43.4°C और पटना (बिहार), खजुराहो (मध्य प्रदेश) व संबलपुर में 43.2°C तापमान दर्ज हुआ।

 

 

Find More Miscellaneous News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026: गौरव, संस्कृति और प्रगति

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026 (Arunachal Pradesh Foundation Day 2026) 20 फरवरी को मनाया जाएगा।…

2 hours ago

भारत एआई शिखर सम्मेलन 2026 में ‘नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताएँ’ लॉन्च

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी…

3 hours ago

2026 का बिजनेस माइलस्टोन: राजस्व की दौड़ में अमेज़न ने वॉलमार्ट को पीछे छोड़ा

वर्ष 2026 में एक ऐतिहासिक कॉर्पोरेट उपलब्धि दर्ज हुई, जब Amazon ने वार्षिक राजस्व के…

3 hours ago

IPC ने प्रतिबंध हटाया: रूसी और बेलारूसी खिलाड़ी मिलान-कोर्टिना 2026 में भाग लेंगे

कई वर्षों के प्रतिबंधों के बाद, अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने आधिकारिक रूप से मिलान-कोर्टिना…

3 hours ago

विश्व में भूख से लड़ने के लिए दो लाख टन चावल आपूर्ति करेगा भारत

भारत दुनियाभर में चल रहे मानवीय कार्यों के लिए दो लाख टन टूटे चावल की…

4 hours ago

वैश्विक कूटनीतिक पहल के बीच भारत ट्रंप के गाज़ा शांति बोर्ड में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल

भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित गाज़ा पुनर्निर्माण और स्थिरीकरण पर केंद्रित…

4 hours ago