Top Current Affairs 07 August 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 07 August के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।
2,000 से अधिक वर्षों से हिंदुओं और बौद्धों द्वारा पूजनीय शालिग्राम, अमोनाईट के रहस्यमय प्राचीन जीवाश्म हैं, जो आधुनिक स्क्विड से संबंधित समुद्री जीवों का एक विलुप्त वर्ग है। ये रहस्यमय पत्थर दक्षिण एशियाई समुदायों की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में बहुत महत्व रखते हैं, विशेष रूप से उत्तरी नेपाल के सुदूर क्षेत्र में जिसे मस्तंग की काली गंडकी नदी घाटी के रूप में जाना जाता है। उत्तरी नेपाल में मस्तंग की काली गंडकी नदी घाटी से निकलने वाले शालिग्राम को मुख्य रूप से हिंदू भगवान विष्णु की अभिव्यक्ति के रूप में माना जाता है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 17 नए ज़िलों की वेबसाइट लॉन्च की। इन नए ज़िलों में जयपुर (ग्रामीण), जोधपुर (ग्रामीण), गंगापुरसिटी, केकड़ी, फलौदी, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना कुचामन, नीम का थाना, शाहपुरा और दूदू समेत अन्य शामिल हैं। गौरतलब है, नए ज़िलों के गठन के बाद राजस्थान में 50 ज़िले हो गए हैं।
लोकसभा में हंगामे के बीच डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में यह बिल पेश किया था जिसके तहत यह तय किया जाएगा कि निजी और सरकारी संस्थाएं नागरिकों के डेटा का इस्तेमाल कैसे कर सकेंगी। इस बिल को अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ऐंटफिन से $628 मिलियन में कंपनी की 10.3% हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमत हो गए हैं और इसके बाद वह पेटीएम के सबसे बड़े शेयरधारक बन गए हैं। शेयरों का ट्रांसफर पूरा होने के बाद विजय शेखर के पास पेटीएम की 19.42% हिस्सेदारी हो जाएगी। पेटीएम ने कहा कि यह नकद डील नहीं है।
रूस के एक अधिकारी के मुताबिक, लगभग 50 वर्षों में रूस के पहले मून लैंडर मिशन के प्रक्षेपण के लिए रूस अपने सुदूर पूर्व में एक गांव खाली कराएगा। 1976 के बाद रूस का पहला मून लैंडर ‘लूना-25’ वोस्तोचन कॉस्मोड्रोम से लॉन्च होगा। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के अनुसार, यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला लैंडर होगा।
इसरो ने चंद्रयान 3 द्वारा कैद किए गए चंद्रमा के पहले विज़ुअल्स जारी किए हैं। इसरो ने वीडियो शेयर कर लिखा कि 5 अगस्त 2023 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश के दौरान स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान 3 द्वारा देखा गया चंद्रमा। गौरतलब है कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान 3 बीती 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ था।
अरबपति बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी ने लगातार तीसरे साल (वित्त वर्ष 2022-23) में अपनी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) से कोई वेतन नहीं लिया। आरआईएल के चेयरमैन अंबानी ने इस दौरान कंपनी से किसी भी भत्ते, कमीशन या स्टॉक विकल्प का लाभ भी नहीं उठाया। दरअसल, अंबानी ने 2020-21 में कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र स्वेच्छा से वेतन त्याग दिया था।
तिलक वर्मा पुरुषों के टी20I क्रिकेट के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। तिलक ने रविवार को 20 वर्ष और 271 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20I में अर्धशतक जड़ा। रोहित शर्मा (20 वर्ष और 143 दिन) पुरुष टी20I में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।
शोधकर्ताओं की एक टीम ने सूर्य से उत्सर्जित होने वाले अब तक के सर्वाधिक विकिरण (रेडिएशन) को दर्ज किया है। एक अध्ययन के मुताबिक, यह विकिरण 10 ट्रिलियन इलेक्ट्रॉन वोल्ट्स तक पहुंच चुका है। इस शक्तिशाली विकिरण ने गामा किरणों का रूप ले लिया है और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम पर किसी अन्य तरंग की तुलना में इनमें सर्वाधिक ऊर्जा होती है।
एचडीएफसी बैंक के शशिधर जगदीशन वित्त वर्ष 2022-23 में भारत में सर्वाधिक (₹10.55 करोड़) वार्षिक वेतन पाने वाले बैंक सीईओ रहे। इस दौरान ₹9.75 करोड़ का भुगतान पाने वाले एक्सिस बैंक के सीईओ अमिताभ चौधरी दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद आईसीआईसीआई बैंक के संदीप बख्शी हैं जिन्हें 2022-23 में वेतन के रूप में ₹9.60 करोड़ का भुगतान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया जिस पर ₹24,470 करोड़ खर्च होंगे। इनमें यूपी व राजस्थान के 55-55, बिहार के 49, महाराष्ट्र के 44, एमपी के 34, ओडिशा के 25, पंजाब के 22, गुजरात व तेलंगाना के 21-21, झारखंड के 20 और हरियाणा के 15 स्टेशन शामिल हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी कोर उद्योगों का सूचकांक (ICI) के अनुसार, जनवरी 2026…
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को ट्रंप के नए टैरिफ को रद्द (Trump Tariff)…
प्रख्यात साहित्यकार मणिशंकर मुखोपाध्याय, जिन्हें साहित्य जगत शंकर के नाम से जानता है, का 93…
देश में पूरी तरह डिजिटल नेशनल हाइवे टोलिंग सिस्टम विकसित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय…
अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026 (Arunachal Pradesh Foundation Day 2026) 20 फरवरी को मनाया जाएगा।…
भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी…