Categories: Ranks & Reports

दुनिया के टॉप 10 सबसे धनी शहरों की पूरी सूची

इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन फर्म हेनले एंड पार्टनर्स (Henley & Partners) की एक रिपोर्ट में दुनिया के सबसे अमीर शहरों (World’s Wealthiest Cities Report 2023) की सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक अमेरिका न्यूयॉर्क शहर 58 अरबपतियों के साथ दुनिया का सबसे धनी शहर है, इसके बाद जापान की राजधानी टोक्यो और अमेरिका राज्य कैलिफोर्निया स्थित शहर द सैन फ्रांसिस्को बे एरिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस सूची को 1 मिलियन डॉलर से अधिक की निवेश योग्य संपत्ति वाले हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNWIs) का विश्लेषण करते हुए तैयार किया गया है। रिपोर्ट में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों में 4 अमेरिका के हैं- न्यूयॉर्क शहर, द बे एरिया, लॉस एंजिल्स और शिकागो। चीन के दो शहर- बीजिंग और शंघाई- भी टॉप 10 में शामिल हैं। ब्रिटेन की राजधानी लंदन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स की संख्या में 2012-2022 के बीच 40 प्रतिशत की वृद्धि के कारण न्यूयॉर्क ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

 

दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची में सिंगापुर 2,40,100 हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के साथ 5वें स्थान पर, जबकि ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी 1,26,900 हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के साथ 10वें स्थान पर है। दुनिया के सबसे अमीर शहरों की इस लिस्ट में अमेरिका और चीन के शहरों ने दबदबा कायम किया है। इस​ रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर 50 शहरों में अमेरिका के 10 शहर शामिल हैं। टॉप 50 में अमेरिका के बाद चीन का नंबर आता है। चीन के 5 शहरों को टॉप 50 में जगह मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 4 शहर टॉप 50 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

 

टॉप 10 अमीर शहरों का हाल

 

  • न्यूयॉर्क, अमेरिका- 3,40,000 करोड़पति
  • टोक्यो, जापान- 2,90,300 करोड़पति
  • द बे एरिया, अमेरिका- 2,85,000 करोड़पति
  • लंदन, यूके- 2,58,000 करोड़पति
  • सिंगापुर – 2,40,100 करोड़पति
  • लॉस एंजिल्स, अमेरिका- 2,05,400 करोड़पति
  • हॉन्ग कॉन्ग – 1,29,500 करोड़पति
  • बीजिंग, चीन- 1,28,200 करोड़पति
  • शंघाई, चीन- 1,27,200 करोड़पति
  • सिडनी, ऑस्ट्रेलिया- 1,26,900 करोड़पति

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

10 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

10 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

10 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

10 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

11 hours ago

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़: तेजी की बड़ी वजहें क्या?

मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…

11 hours ago