Home   »   टोक्यो पैरालिंपिक: मनीष नरवाल ने 50...

टोक्यो पैरालिंपिक: मनीष नरवाल ने 50 मीटर मिक्स्ड पिस्टल में जीता गोल्ड

 

टोक्यो पैरालिंपिक: मनीष नरवाल ने 50 मीटर मिक्स्ड पिस्टल में जीता गोल्ड_3.1

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना ने असाका शूटिंग रेंज में P4-मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 फाइनल में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया है। 19 वर्षीय मनीष ने 218.2 अंक हासिल करके पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता, जबकि सिंहराज ने 216.7 अंकों के साथ टोक्यो पैरालिंपिक का अपना दूसरा पदक हासिल किया। रूसी पैरालंपिक समिति (RPC) के सर्गेई मालिशेव ने कांस्य पदक जीता।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस मैडल के साथ भारत के अब टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में पदक की संख्या 15 हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। यह पैरा खेलों के एकल संस्करण में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसने रियो 2016 में चार पदक और 1984 पैरालिंपिक में चार पदक जीते थे।

Find More Sports News Here

टोक्यो पैरालिंपिक: मनीष नरवाल ने 50 मीटर मिक्स्ड पिस्टल में जीता गोल्ड_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me