Categories: Summits

भोपाल: जी-20 के तहत दो दिवसीय ‘थिंक-20’ बैठक

भोपाल में जी-20 के तहत टी-(थिंक-20) की दो दिनी बैठक का समापन हो गया। बैठक में भारत समेत 22 देशों से सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में भाग लेने आए बांग्लादेश सरकार के सेंटर फॉर पॉलिसी डायलॉग (CPD) के फैलो देवोप्रिया भट्‌टाचार्य ने रोहिंग्याओं की वापसी के लिए भारत समेत यूनाइटेड नेशंस से मदद मांगी। दक्षिण एशिया में यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशक, जॉर्ज लारिया-अदजेई ने कहा, “एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य का जी-20 विजन है कि, व्यक्तियों और राष्ट्रों की मस्तिष्क शक्ति या संज्ञानात्मक क्षमताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

मुख्य बिंदु

 

  • G-20 के थिंक-20 समूह के तहत, बैठक का व्यापक विषय “पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन” रखा गया है।
  • थिंक-20 में उठाए जाने वाले विषयों को दो प्लेनरी सेशन और राउंड टेबल मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • प्रथम प्लेनरी सेशन में ‘रोल ऑफ ट्राइएंगुलर कॉ-ऑपरेशन इन लोकलाइजेशन ऑफ एसडीजी’ विषय पर चर्चा की गई, वहीं द्वितीय प्लेनरी सेशन में ‘न्यू कॉम्पलीमेंट्रीज इन ट्रेड एण्ड वैल्यू चेन्स’ विषय पर चर्चा की गई।
  • इसके साथ ही ‘ग्लोबल साउथ एण्ड ग्लोबल गवर्नेंस फॉर लाइफ’ पर राउंड टेबल मीटिंग का भी आयोजन किया गया।
  • 17 जनवरी को बैठक के समापन के पश्चात G-20 देशों के प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची स्थित बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भोपाल में सोमवार से G-20 के तहत थिंक-20 कार्यक्रम की दो दिवसीय बैठक का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्घाटन किया था। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हो रहा था। कार्यक्रम में 22 देशों से आए 94 मेहमानों समेत कुल 300 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेहमानों से कहा, केवल मीटिंग में मत रहना, घूमना-फिरना भी। भोपाल और आसपास ट्राइबल म्यूजियम, सांची, भीमबेटका घूमें। समय हो तो उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर भी जाएं। मप्र में 11 टाइगर सेंक्चुरी हैं। मुख्यमंत्री ने भारतीय विचार ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का जिक्र करते हुए कहा यही विचार दुनिया को शांति की ओर ले जा सकता है।

Find More News related to Summits and Conferences

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

टोल प्लाज़ा पर अब कैश नहीं: 11 अप्रैल से भारत में सिर्फ़ FASTag और UPI से पेमेंट होगा

भारत ने कैशलेस और कुशल परिवहन व्यवस्था की दिशा में बढ़ते हुए, राष्ट्रीय राजमार्गों पर…

12 mins ago

Asha Bhosle: आशा भोसले का निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान…

23 mins ago

भारत ने जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस मनाया, 1919 की त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

हर साल 13 अप्रैल को भारत जलियांवाला बाग हत्याकांड के निर्दोष पीड़ितों को याद करता…

1 hour ago

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बिना किसी समझौते के विफल, क्षेत्रीय अनिश्चितता और बढ़ी

वैश्विक राजनीति के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच…

2 hours ago

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

2 days ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

2 days ago