थेल्स ने भारत में 70 मिमी रॉकेट बनाने के लिए अडानी डिफेंस के साथ समझौता किया

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने स्थानीय स्तर पर 70 मिमी रॉकेट बनाने के लिए थेल्स ग्रुप के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक सहयोग भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना है।

ग्रुप की कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस भारतीय वायु सेना (AIF) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले रुद्र (Rudra) और प्रचंड (Prachand) हेलीकॉप्टरों के लिए 70 मिमी रॉकेट (70mm rockets) बनाएगी।

कंपनी ने इसके लिए फ्रांस के थेल्स ग्रुप (Thales group) के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों ग्रुपों के बीच यह पार्टनरशिप मेक इन इंडिया (MakeInIndia) और आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) पहल के तहत हुई है।

70 मिमी रॉकेट

इस पार्टनरशिप के तहत बनने वाले 70 मिमी रॉकेट का उपयोग भारतीय वायु सेना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले रुद्र और प्रचंड हेलीकॉप्टरों द्वारा किया जाएगा। हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड दुनिया का एकमात्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जो 5,000 मीटर की ऊंचाई पर उतर और उड़ान भर सकता है। इतना ही नहीं प्रचंड भारी मात्रा में हथियार और ईंधन भी ले जा सकता हैं।

रुद्र उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर

रुद्र उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव का ज्यादा हथियारों से लैस (more weaponized) वर्जन है। रुद्र टोही मिशनों और सैन्य अवलोकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे सैन्य परिवहन, टैंक रोधी युद्ध और नजदीकी हवाई सहायता के लिए भी तैनात किया गया है।

घरेलू स्तर पर रक्षा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

थेल्स और अदाणी डिफेंस के बीच इस पार्टनरशिप से घरेलू स्तर पर रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि थेल्स एक फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय (MNC) कंपनी है जो एयरोस्पेस, रक्षा, परिवहन और सुरक्षा क्षेत्रों के लिए उपकरण डिजाइन और निर्माण करती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

11 hours ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

13 hours ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

13 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

14 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

14 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

14 hours ago