Home   »   थावरचंद गहलोत ने किया भारतीय सांकेतिक...

थावरचंद गहलोत ने किया भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश के तीसरे संस्करण का विमोचन

केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत ने एक वर्चुअल कार्यक्रम में “भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) शब्दकोश का तीसरा संस्करण” जारी किया. ISL डिक्शनरी के तीसरे संस्करण में कुल 10,000 शब्द हैं. इनमें शब्दकोश के पहले और दूसरे संस्करण के 6000 शब्द शामिल हैं.

Study Material for all the upcoming Bank and Insurance exams in 2021: Bank Maha Pack

 

शब्दकोश के बारे में:

  • ये शब्द शैक्षणिक शब्द, कानूनी और प्रशासनिक शब्द, चिकित्सा शब्द, तकनीकी शब्द और कृषि शब्द से रोजमर्रा के उपयोग के शब्द हैं.
  • शब्दकोश को भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) द्वारा विकसित किया गया है, जो सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) के तहत एक स्वायत्त संस्थान है.
  • ISL डिक्शनरी का पहला संस्करण 23 मार्च 2018 को 3000 शब्दों के साथ लॉन्च किया गया था.
  • दूसरा संस्करण 27 फरवरी 2019 को 6000 शब्दों (पहले 3000 शब्दों सहित) के साथ लॉन्च किया गया था.

Find More National News Here

prime_image
QR Code
Scan Me