तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तमिलिसाई ने इसी के साथ पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से भी इस्तीफा दिया। सुंदरराजन साल 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख रहीं थी। इसके बाद उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया था।
किरण बेदी को हटाए जाने के बाद तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। राजभवन ने एक बयान में कहा गया कि इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंप दिया गया है।
तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने तेलंगाना राज्य के दूसरे राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उन्होंने 8 सितंबर, 2019 को पदभार ग्रहण किया। तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में अपनी भूमिका के अलावा, उन्होंने 18 फरवरी, 2021 से पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
राज्यपाल बनने से पहले सौंदरराजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव और तमिलनाडु राज्य इकाई के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
तेलंगाना सहित भारत के किसी भी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। 2 जून 2014 को गठित तेलंगाना में अब तक दो राज्यपाल हो चुके हैं:
राज्यपाल अपने-अपने राज्यों में भारत के राष्ट्रपति के नाममात्र प्रमुख और प्रतिनिधि होते हैं। हालाँकि उनकी नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए की जाती है, लेकिन उनका कार्यकाल निश्चित नहीं होता है, और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पहले भी हटाया जा सकता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…
मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…
भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…
विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…
भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…