Categories: Appointments

सिद्धार्थ शर्मा टाटा ट्रस्ट के सीईओ बनाए गए

टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टियों ने सिद्धार्थ शर्मा को ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और अपर्णा उप्पलुरी को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी। टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टाटा ट्रस्ट्स की टाटा ग्रुप (Tata Group) की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) में 66 फीसदी हिस्सेदारी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

लगभग दो दशक तक सिविल सर्वेंट रहे 54 साल के सिद्धार्थ शर्मा टाटा ग्रुप से जुड़ गए थे। वह हाल में बनाए गए सस्टेनिबिलिटी पोर्टफोलियो का अगुवाई कर रहे थे। अभी तक इस ट्रस्ट के सीईओ एन श्रीनाथ थे, जो 2022 के अंत में रिटायर हो गए थे। इसके अलावा टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टियों ने फोर्ड फाउंडेशन से जुड़ीं अपर्णा उप्पलुरी को कंपनी का सीओओ नियुक्त किया है। टाटा ग्रुप का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।

 

सिविल सर्वेंट रहे शर्मा लगभग दो दशक से सरकारी सेवा में थे। उन्होंने सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में काम किया है। वह देश के 13वें और 14वें राष्ट्रपतियों के फाइनेंशियल एडवाइजर के रूप में काम कर चुके हैं। ट्रस्ट में पहली बार सीओओ का पद बनाया गया है। उप्पलुरी फोर्ड फाउंडेशन में भारत, नेपाल और श्रीलंका की प्रोग्राम डायरेक्टर हैं। टाटा ट्रस्ट्स देश के सबसे पुराने चैरिटेबल फाउंडेशंस में से एक है। इसकी स्थापना 1892 में टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा ने किया था।

 

टाटा ट्रस्ट्स 100 साल से भी अधिक समय से समाज के पिछड़े वर्गों के बीच काम कर रहा है। देश के पहले कैंसर केयर हॉस्पिटल की स्थापना इसी ट्रस्ट ने की थी। साथ ही इसने कई प्रमुख संस्थानों को भी सपोर्ट किया है। इनमें आईआईटी बॉम्बे में टाटा सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (IISc), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), टाटा मेमोरियल सेंटर और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) शामिल है।

Find More Appointments Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

1 hour ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

1 hour ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

2 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

5 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

5 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

6 hours ago