Categories: State In News

तमिलनाडु के CM ने किया महाकवि सुब्रह्मण्यम की प्रतिमा का अनावरण

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तमिल के महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की प्रतिमा का अनावरण किया। महाकवि की 141वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के सीएम ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तमिल समुदाय की मौजूदगी में आयोजित में हनुमान घाट स्थित महाकवि के प्रवास स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

महाकवि की नतिनी जयंती ने बताया कि सीएम स्टालिन ने पिछले साल घोषणा की थी कि जिस घर में सुब्रह्मण्यम भारती रहते थे, वहां का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 18 लाख रुपये की लागत से प्रवास स्थल के एक हिस्से का नवीनीकरण कराया गया था, जहां आज लाइब्रेरी स्थापित है। वहीं पर महाकवि की एक नई प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका सीएम ने उनकी जयंती पर अनावरण किया।

 

महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संकायों में भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया गया। रविवार को शिक्षा शास्त्र विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं छात्र कल्याण संकाय, राजनीति विज्ञान विभाग, आधुनिक भारतीय भाषा विभाग एवं मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान में भारतीय भाषा उत्सव पर आयोजन हुए। काशी में ही महाकवि भारती का परिचय अध्यात्म और राष्ट्रवाद से हुआ।

 

महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के बारे में:

 

महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती एक तमिल लेखक, कवि, पत्रकार, भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक और बहुभाषाविद थे। कविता में उनकी उत्कृष्टता के लिए उन्हें “भारती” शीर्षक दिया गया था। भारती ने महिलाओं की मुक्ति के लिए संघर्ष किया, बाल विवाह के खिलाफ, जाति व्यवस्था का घोर विरोध किया। सिस्टर निवेदिता ने भारती को महिलाओं के विशेषाधिकारों को पहचानने के लिए प्रेरित किया।

 

Find More State in News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ताशकंद जून में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेज़बानी करेगा

विश्व पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) ने घोषणा की है कि ताशकंद 2027 विश्व पैरा…

39 mins ago

विश्व पुस्तक दिवस 2026: महत्व, इतिहास और UNESCO की पहल

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2026 हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया…

1 hour ago

मूडीज़ ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान घटाकर 6% किया

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…

17 hours ago

NASA के नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप की अंतिम असेंबली पूरी

NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…

17 hours ago

अभिषेक शर्मा IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…

17 hours ago

HDFC Life ने विभा पाडलकर को 5 साल के लिए फिर बनाया एमडी व सीईओ

HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…

18 hours ago