Categories: Banking

HDFC Bank ने परिवर्तन स्मार्टअप ग्रांट्स के लिए स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी की

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भारत सरकार के फ्लैगशिप अभियान, ‘स्टार्टअप इंडिया’ के साथ साझेदारी में सोशल स्टार्टअप्स के लिए अपने छठवें वार्षिक ग्रांट्स कार्यक्रम का लॉन्च करने की घोषणा की। परिवर्तन स्मार्टअप ग्रांट्स नामक इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप्स की पहचान करना और उनके इन्क्यूबेटर्स को पूंजी की मदद देकर उनकी सहायता करना है। ये ग्रांट बैंक के सामाजिक अभियानों के लिए अम्ब्रेला कार्यक्रम, परिवर्तन के अंतर्गत दी जाती हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अभी तक बैंक 45 से ज्यादा इन्क्यूबेटर्स को 30 करोड़ रु. से ज्यादा वितरित कर चुका है, जिससे पर्यावरण, कृषि-व्यवसाय, एड-टेक, कचरा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, और कौशल विकास के क्षेत्रों में काम करने वाले 165 से ज्यादा स्टार्टअप्स को मदद मिली है। बैंक अपने अत्याधुनिक स्मार्ट-अप कार्यक्रम द्वारा स्टार्टअप्स को सक्षम बना रहा है। यह कार्यक्रम उद्यमियों को विशेष बैंकिंग एवं वैल्यू-एडेड सेवाएं प्रदान करता है। इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स को बैंक के मशहूर एवं अत्याधुनिक स्मार्ट फाईनेंशल टूल्स, एडवाईजऱी सेवाओं, एवं टेक्नॉलॉजी की मदद से अपने लक्ष्य प्राप्त करने में समर्थ बनाना है।

 

इस साल बैंक टियर 2 और 3 शहरों में काम करने वाले इन्क्यूबेटर्स और स्टार्टअप्स की क्षमता का निर्माण करने पर केंद्रित होगा। चुनिंदा इन्क्यूबेटर पार्टनर्स के साथ बैंक सोशल इंपैक्ट स्टार्टअप्स को पर्यावरण के संरक्षण, किफायती हैल्थकेयर, सस्टेनेबल ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बेहतर प्रशासन के लिए टेक्नॉलॉजी, एसएमई के लिए आर्थिक वृद्धि, लैंगिक विविधता और समावेशन के क्षेत्र में समाधानों का विकास करने के लिए पूंजी प्रदान करेगा। एचडीएफसी बैंक की हेड, ईएसजी एवं सीएसआर, नुसरत पठान ने कहा कि वित्तवर्ष 2022 में अपने विभिन्न सीएसआर अभियानों द्वारा हमने देश में 9.6 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ पहुँचाया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago