Categories: Uncategorized

71 वें गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी ने जीता प्रथम पुरस्कार

इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। असम की झांकी का विषय “अद्वितीय शिल्प कौशल और संस्कृति की भूमि” (“Land of unique craftsmanship and culture”) था, जिसमे बांस और बेंत के काम को दर्शाया गया और क्षत्रिय नर्तकियों द्वारा भोर्तल नृत्य प्रस्तुत किया गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड़ 2020 में शामिल सर्वश्रेष्‍ठ झांकियों को पुरस्कार प्रदान दिए गए।
ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकियां दूसरे स्थान पर रहीं। ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज की रूकना रथ यात्रा प्रदर्शित की गई थी, जबकि उत्‍तरप्रदेश की झांकी में राज्‍य की सांस्‍कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाया गया था।
राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और जल शक्ति मिशन की झांकियों को मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में  सबसे श्रेष्‍ठ का पुरस्कार दिया गया। केन्‍द्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को उसकी झांकी कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी के लिए विशेष पुरस्‍कार दिया गया

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

15 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

17 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

18 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

18 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

18 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

18 hours ago