Home   »   राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति...

राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान प्रदान किए

राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान प्रदान किए |_3.1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 पुरस्कार प्रदान किए और जल शक्ति अभियान: कैच द रेन -2023 का शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, जल अभियान को सफल बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। क्योंकि देश में स्वच्छता अभियान स्वच्छ पेयजल जैसी रोजमर्रा जनमानस से जुड़ी देशव्यापी योजनाएं सीधे तौर पर महिलाओं को प्रभावित करती हैं। ऐसे में इन योजनाओं में महिला शक्ति की भूमिका अहम हो जाती है। इसलिए नारी शक्ति के बिना जल शक्ति की सफलता की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने जल संरक्षण में जुटी महिलाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इसके तहत उन्होंने दो श्रेणियों में 18-18 पुरस्कार प्रदान किए। इसमें राष्ट्रपति ने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और जल शक्ति अभियान से जुड़ी 18 महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में जल और स्वच्छता का विशेष स्थान है। किंतु जल शक्ति अभियान केंद्र ने महिलाओं खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू किया था। इसके तहत देश में जल अभियान को सफल बनाने के लिए वर्षा जल संरक्षण से लेकर जल जीवन मिशन सरीखी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा जल अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने से उन्हें न केवल और दक्षता से काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

Find More Awards News Here

 

International Day of Persons with Disabilities 2022: 3 December_90.1

FAQs

जल शक्ति मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य क्या है?

जल शक्ति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय जल विवादों, गंगा, उसकी सहायक नदियों और उप-सहायक नदियों की सफाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है और इसका उद्देश्य स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भी है। इस मंत्रालय का गठन पिछले कुछ दशकों में भारत के सामने बढ़ती जल चुनौतियों की ओर लक्षित है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *