gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से...

सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास |_3.1

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी।

कुवैत के खिलाफ अंतिम मैच खेलेंगे छेत्री

39 वर्षीय छेत्री ने संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि, ‘पिछले 19 वर्षों में मुझे जो एहसास याद है, वह कर्तव्य, दबाव और अपार खुशी का एक बहुत अच्छा संयोजन है।’ भारतीय फुटबॉल दिग्गज ने कहा कि कुवैत के खिलाफ मैच राष्ट्रीय स्तर पर उनका आखिरी गेम होगा।

सुनील छेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यह घोषणा की। कुवैत के खिलाफ मैच – जो फीफा विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर का हिस्सा है- उनका आखिरी गेम होगा। यह मैच 6 जून को साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत फिलहाल ग्रुप ए में कतर के बाद चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत

सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेस्सी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

FAQs

फुटबॉल टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?

दो प्रतिद्वंदी टीमों के मध्य खेला जाने वाला यह एक आउट डोर गेम हैं. खेल में भाग लेने वाली दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ी खेल का हिस्सा होते हैं.

TOPICS: