Categories: Uncategorized

श्रीलंका ब्रेस्ट फीडिंग नीतियों और कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाला देश: WBTi

World Breastfeeding Trends Initiative: हाल ही में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव द्वारा किए गए नए सर्वेक्षण में श्रीलंका ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। ये सर्वेक्षण “स्तनपान समर्थित नीतियों और कार्यक्रमों” (Breast Feeding support Policies and Programs) पर आयोजित किया गया था। श्रीलंका को विश्व स्तर पर 97 देशों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है। श्रीलंका द्वारा 100 में से 91 अंक हासिल करने के लिए इससे हरा कोड (green color code) दिया गया है। श्रीलंका हरे रंग का कोड प्राप्त करने के साथ ही  स्तनपान कराने वाली महिलाओं का समर्थन करने में “ग्रीन” राष्ट्र का दर्जा हासिल करने वाला पहला देश बन गया है। 2019 के रिकॉर्ड के अनुसार, श्रीलंका ने 10 संकेतकों में से 7 को हासिल कर हरा कोड प्राप्त किया हैं, जिसमे दो नीले और एक पीला कोड संकेतक शामिल है।
वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव (WBTi):

World Breastfeeding Trends Initiative: विश्व स्तनपान पहल रुझान जिसे भारत के स्तनपान संवर्धन नेटवर्क के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया था। इसकी स्थापना के बाद इसके साथ 120 देश जुड़े हैं, जिनमें से 97 देशों ने अपने आकलन पूरे कर लिए हैं। WBTi रंग-कोड देने के लिए देशों के प्रदर्शन को रैंकिंग देने के लिए नीतियों और कार्यक्रमों के लिए 10 संकेतकों का उपयोग करता है। 10 संकेतकों के आधार पर देशों के प्रदर्शन को दिए जाने वाले रंग कोड का क्रम इस प्रकार हैं – लाल, पीला, नीला और हरा है। हरा रंग सबसे बेहतर और लाल रंग सबसे खराब प्रदर्शन को दर्शाता है।
द वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव (WBTi) द्वारा कहा गया कि माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति श्रीलंका की उच्च स्तरीय प्रतिबद्धता के कारण इसे शीर्ष स्थान पर रखा गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन का रुपया
  • प्रधान मंत्री: महिंदा राजपक्षे
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago