Categories: Uncategorized

श्रीलंका ने चीन के साथ तीन साल के लिए 1.5 अरब डॉलर की मुद्रा विनिमय का किया समझौता

 

श्रीलंका ने द्विपक्षीय व्यापार और दोनों देशों के बीच प्रत्यक्ष निवेश को बढ़ावा देने के मुख्य उद्देश्य के साथ चीन के साथ 10 अरब युआन (लगभग 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की मुद्रा विनिमय डील पर हस्ताक्षर किए हैं. सेंट्रल बैंक ऑफ़ श्रीलंका और पीपल्स बैंक ऑफ़ चाइना के बीच हस्ताक्षरित समझौता तीन साल के लिए वैध है. चीन श्रीलंका के आयात का सबसे बड़ा स्रोत बना हुआ है. 2020 में, चीन से आयात 3.6 बिलियन अमरीकी डॉलर या श्रीलंका के आयात का सिर्फ 22 प्रतिशत से अधिक था.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

समझौते के बारे में:

  • यह सौदा तब सामने आया है जब श्रीलंका COVID-19 के मुश्किल समय में अपनी अर्थव्यवस्था, खासतौर पर 4.5 बिलियन डॉलर के पर्यटन उद्योग के लिए एक गंभीर झटके से निपटने का प्रयास रहा है.
  • श्रीलंका को 2025 तक सालाना विदेशी ऋण में लगभग 4.5 बिलियन अमरीकी डॉलर का भी भुगतान करना होगा.
  • चीन श्रीलंका को अपनी विशाल “बेल्ट एंड रोड” वैश्विक अवसंरचना-निर्माण पहल में एक महत्वपूर्ण कड़ी मानता है और उसने पिछले एक दशक में श्रीलंकाई परियोजनाओं के लिए अरबों डॉलर दिए हैं. परियोजनाओं में एक बंदरगाह, हवाई अड्डा, बंदरगाह-शहर, राजमार्ग और पॉवर स्टेशन शामिल हैं.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंका का रुपया.
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे; श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबया राजपक्षे.

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

abhishek

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago