Categories: Sports

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

दक्षिण अफ्रीका की स्‍टार तेज गेंदबाज शबनिम इस्‍माइल ने 03 मई 2023 को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से तत्‍काल प्रभाव से संन्‍यास की घोषणा की। उन्होंने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर तत्काल प्रभाव से विराम लगाते हुए, संन्यास की घोषणा कर दी है। हालाँकि, वह दुनिया भर में होने वाले टी20 क्रिकेट में मौका मिलने पर जरूर एक्शन में नजर आएँगी। इस्माइल को तेज गति और उनके जूनून के लिए खास पहचान मिली।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

34 साल की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज को महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। उन्‍होंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर की समाप्ति वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली और सभी प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका की सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर के रूप में की। साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाली शबनीम इस्माइल भारत की झूलन गोस्वामी के बाद वनडे की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं। इस्माइल टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथी सबसे सफल गेंदबाज हैं।

 

शबनिम इस्‍माइल का करियर

शबनिम इस्‍माइल ने जनवरी 2007 में अपना अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू किया और आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा। अनुभवी तेज गेंदबाज ने 2007 में केवल एक टेस्‍ट खेला, जिसमें तीन विकेट लिए। इसके अलावा 127 वनडे में 191 विकेट और 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 123 विकेट लिए। श‍बनिम इस्‍माइल के नाम टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा 43 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड 21 ओवर मेडन फेंके हैं।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

16 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

16 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

17 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

17 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

17 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

18 hours ago