Categories: Awards

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ RRR का गाना Naatu Naatu

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह बना ली है। मूवी का सॉन्ग नाटू-नाटू ऑफिशियल तौर पर बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर की रेस में शामिल हो गया है। गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में जीत के बाद फिल्म ने आधिकारिक रूप से अकादमी पुरस्कारों की दौड़ में प्रवेश कर लिया। इससे पहले नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग श्रेणी के लिए ग्लोडन ग्लोब मिला था। गीत ने उसी श्रेणी में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यदि RRR ऑस्कर जीतती है तो यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए सबसे सुनहरा पल होगा। पहला ऑस्कर किसी भारतीय कलाकार को कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए दिया गया था। भानु अथैया ने ऐतिहासिक फिल्म ‘गांधी’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए ऑस्कर जीता है। 2009 में भारत में बनी ब्रिटिश मूवी ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने 4 ऑस्कर जीते।

 

स्लमडॉग मिलियनेयर में म्यूजिक देने वाले संगीतकार एकआर रहमान ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत और सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत के लिए ऑस्कर जीता। आरआरआर फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म मे 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। मूवी में आलिया भट्टा, अजय देवगन और श्रिया सरन भी हैं।

 

डॉक्यूमेंट्री फिल्मों ने मारी बाजी

 

इसके अलावा शॉनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है। वहीं गुनीत मोंगी की द एलिफेंट व्हिस्पर्स डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई है।

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

2 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

18 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

18 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

19 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

19 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

19 hours ago