Categories: Current AffairsSports

उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला उनके करियर का आखिरी टेस्ट भी होगा। इसी मैदान पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जन्म ख्वाजा ने अपना टेस्ट डेब्यू भी किया था। 4 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला शुरू होगा।

उस्मान ख्वाजा का इंटरनेशनल करियर

उस्मान ख्वाजा 4 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ न्यू साउथ वेल्स आ गए थे। 2010-11 एशेज सीरीज में रिकी पोंटिंग की चोट की वजह से ख्वाजा को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पाकिस्तान में जन्मे पहले खिलाड़ी भी हैं। सिडनी टेस्ट उनके करियर का 88वां मुकाबला होगा। अभी तक 87 टेस्ट में उन्होंने 43.39 की औसत से 6206 रन बनाए हैं। इसमें 16 शतक और 28 फिफ्टी शामिल हैं। ख्वाजा की सबसे बड़ी पारी 232 रनों की रही। इसके अलावा 40 वनडे मैचों में उन्होंने 1554 और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच में 241 रन बनाए।

परीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदु

  • ऑस्ट्रेलिया के पहले मुस्लिम टेस्ट क्रिकेटर
  • 87 मैचों में 6,206 टेस्ट रन, 43.39 औसत
  • 16 शतक, 28 अर्धशतक
  • 40 मैचों में 1,554 वनडे रन
  • टेस्ट डेब्यू: 2010-11 बनाम इंग्लैंड
  • करियर का निर्णायक पल: 2018 SCG में एशेज शतक (171 रन)
  • रिटायरमेंट: जनवरी 2026 SCG में
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

15 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

15 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

15 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

16 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

17 hours ago

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़: तेजी की बड़ी वजहें क्या?

मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…

17 hours ago