आईसीसी हर महीने अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजता है। इस खिताब के लिए जनवरी के महीने में भारत के शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे को नामित किया था। गिल ने बाकी के दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जनवरी महीने का खिताब जीत लिया है, जबकि इंग्लैंड U-19 कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस महिलाओं के सम्मान के लिए नामांकित होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
भारत के शुभमन गिल ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ा था। अब उनको जनवरी 2023 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और हमवतन मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ दिया। यह पहली बार है कि गिल ने वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन की एक और अच्छी सीरीज के बाद आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता है। गिल जनवरी में 567 रनों के साथ शॉर्टलिस्ट में शीर्ष दावेदार थे, जिसमें तीन शतक-प्लस स्कोर शामिल थे।
इंग्लैंड की ऑलराउंडर स्क्रिवेंस ने अंडर-19 विश्व कप में कप्तानी की और अपनी टीम को उपविजेता बनाया था। स्क्रिवेंस ने उस टूर्नामेंट में 42 की औसत से 293 रन बनाए थे। इंग्लिश कप्तान ने गेंदबाजी में 7.11 की औसत और 3.10 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट चटकाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। स्क्रिवेंस ने ऑस्ट्रेलिया की फोबी लीचफील्ड और बेथ मूनी को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…
लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…
दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…
भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…
कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…
देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…