Categories: Sports

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए तीन दिग्गज, चंद्रपाल, चार्लोट और अब्दुल कादिर को मिला सम्मान

आईसीसी ने क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में तीन और दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी है। वेस्टइंडीज के शिवनरायण चंद्रपाल, पाकिस्तान के अब्दुल कादिर और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को यह सम्मान दिया गया है। आईसीसी ने बताया कि शिवनरायण चंद्रपाल यह सम्मान हासिल करने वाले 107वें, चार्लोट एडवर्ड्स 108वीं और अब्दुल कादिर 109वें खिलाड़ी हैं। टी20 विश्व कप में सेमीफाइल मैच से पहले एक खास समारोह में इन तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। बल्लेबाजी की अनोखी तकनीक के साथ, उन्होंने 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाया। टेस्ट क्रिकेट में 13 अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने पहला शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने 21 साल तक वेस्टइंडीज क्रिकेट की सेवा की और 30 टेस्ट शतक लगाए। वह वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए। 268 वनडे मैचों में भी उनके बल्ले से 8,778 रन निकले।

 

चार्लोट एडवर्ड्स ने सिर्फ 16 साल की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद अगले 20 साल के करियर में उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। पुणे में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 173 रन बनाकर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। साल 2006 में वह इंग्लैंड की कप्तान बनीं और टीम को कई एशेज सीरीज में जीत दिलाई। 2009 में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप और आईसीसी महिला टी20 विश्व भी अपने नाम किया।

 

कादिर का 2019 में 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया, लेकिन खेल जगत में उनका प्रभाव आज भी कायम है। 1970 और 80 के दशक के दौरान कादिर ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी का जलवा दिखाया था। वह बड़े बल्लेबाजों का विकेट लेने के लिए जाने जाते थे। 13 साल के करियर में उन्होंने 236 विकेट हासिल किए। वह पाकिस्तान के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

 

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

13 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

13 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

14 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

14 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

15 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

15 hours ago