जानें कौन हैं शिगेरू इशिबा, जो बनने जा रहे जापान के नए प्रधानमंत्री

पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा (67) को जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने अपना नेता चुन लिया। वह प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। पार्टी का नेता चुना जाना प्रधानमंत्री पद का टिकट है, क्योंकि इस समय संसद में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन का बहुमत है। पार्टी के इस चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों ने मतदान के जरिये चुना।

वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं और उनकी पार्टी अगले आम चुनाव से पहले जनता का विश्वास हासिल करने की उम्मीद में एक नए नेता की तलाश कर रही है। पार्टी के दिग्गजों के बीच चल रही अंदरूनी बातचीत और समझौते की संभावनाओं के मद्देनजर यह अंदाजा लगाना कठिन था कि इस चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा।

एनएचके टेलीविजन के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा, आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची और पूर्व पर्यावरण मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी दौड़ में आगे थे। इशिबा को मीडिया सर्वेक्षणों में भी सबसे आगे बताया गया। ताकाइची, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी रही हैं और कट्टर रूढ़िवादी नेताओं में उनकी गिनती होती है।

जापान के पीएम किशिदा देंगे इस्तीफा

जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री किशिदा और उनके कैबिनेट मंत्री इस्तीफा देंगे। जेनेवा स्थित अंतर-संसदीय संघ की ओर से अप्रैल में जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 190 देशों में महिला प्रतिनिधित्व के मामले को जापान 163 वें स्थान पर है। जापान की संसद के निचले सदन में महिलाओं की संख्या केवल 10.3 प्रतिशत है।

कौन हैं शिगेरू इशिबा

शिगेरु इशिबा जापान के पूर्व रक्षामंत्री रहे हैं। वह किताबों के बेहद शौकीन हैं। इशिबा एक दिन में तीन किताबें पढ़ते हैं। पिछले चार असफल प्रयासों के बाद 67 वर्षीय इशिबा ने खुद को अकेला मानने वाले लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस पार्टी ने पिछले सात दशकों में अधिकांश समय जापान पर शासन किया है। इशिबा ने संकट में पार्टी की कमान संभाली है, पिछले दो वर्षों में आलोचकों द्वारा एक पंथ कहे जाने वाले चर्च से संबंधों के खुलासे और रिकॉर्ड न किए गए दान पर घोटाले के कारण जनता का समर्थन कम होता जा रहा है। वह 1986 में पहली बार संसद पहुंचे थे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

हरशरण कौर त्रेहन PSPCL की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) बनीं

हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…

1 hour ago

रेलवे हुआ स्मार्ट! शिकायत निवारण और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई-सक्षम ऐप्स की शुरुआत

भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…

2 hours ago

मेड इन इंडिया: नड्डा ने कसौली सेंटर में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…

2 hours ago

ICICI की नई ‘स्वास्थ्य पेंशन योजना’: रिटायरमेंट योजना और स्वास्थ्य सुरक्षा का स्मार्ट संयोजन

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड ने 20 फरवरी 2026 को पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण…

4 hours ago

राज्य कैबिनेट ने बिहार में महत्वाकांक्षी एयरपोर्ट परियोजना को दी स्वीकृति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने सारण जिले के सोनपुर…

4 hours ago