Categories: Sports

मोहम्म्द शमी वनडे में 7 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं। इसके साथ ही उनके नाम दो बड़ी उपलब्धि भी दर्ज हो गई। मैच में दूसरा विकेट लेते ही उनके पावरप्ले में 50 वनडे विकेट और 3 विकेट लेते ही वनडे विश्व कप में 50 शिकार पूरे हो गए।

 

शमी ने पूरे किए 50 पावरप्ले विकेट

शमी ने वनडे की 97 पारियों में 50 पावरप्ले विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनकी औसत 31.6 और इकॉनमी 4.49 रही। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 3 ओवर गेंदबाजी की और 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसी तरह उनके वनडे विश्व कप में 50 विकेट भी पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं।

 

सबसे ज्यादा बार पांच विकेट

मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है। शमी ने एदिवसीय विश्व कप में चौथी बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा करके दिखाया है।

 

इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट

शमी इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वह अब तक 6 मैचों में 23 विकेट ले चुके हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा हैं। उन्होंने 9 मैचों में 22 विकेट लिए हैं।

 

शमी के वनडे करियर पर एक नजर

शमी ने साल 2013 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 100 मैचों में करीब 23.56 की औसत से 194 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.55 की रही है।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

51 mins ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

17 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

17 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

18 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

18 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

18 hours ago