Categories: International

सर्बिया-कोसोवो में विवाद, जानें विस्तार से

सर्बिया और कोसोवो के बीच कई महीनों से चल रहे तनाव के युद्ध में बदलने की संभावना है। दोनों सेनाएं सीमा पर आमने सामने आ गई हैं। सर्बिया ने कोसोवो के साथ लगी सीमा पर अपनी सेना को अलर्ट रहने को कह दिया है। वहीं कोसोवो ने भी अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं वह भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। तनाव की स्थिति को देखते हुए यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका ने तनाव को कम करने का आग्रह किया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोसोवो और सर्बिया से अपने सीमा क्षेत्र में बढ़ती अशांति के बीच तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। दोनों ने संयुक्त बयान में कहा कि यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका कोसोवो के उत्तर में जारी तनावपूर्ण स्थिति के बारे में चिंतित हैं।

कोसोवो ने अपने उत्तरी पड़ोसी सर्बिया के साथ अपनी सबसे बड़ी सीमा को बंद कर दिया है जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। यूएस-ईयू ने कहा कि हम सभी से अधिकतम संयम बरतने, बिना शर्त स्थिति को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने और उकसावे, धमकियों या डराने-धमकाने से बचने का आह्वान करते हैं। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने कहा कि हम सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक और कोसोवो के प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि दोनों देशों के बीच राजनीतिक समाधान निकल सके।

 

जानें क्यों बढ़ा तनाव?

 

साल 2008 में कोसोवो, सर्बिया से आजाद हुआ था। तभी से दोनों देशों के बीच तनाव चला आ रहा है। 25 दिसंबर को दोनों देशों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। कोसोवो ने कहा कि पहली फायरिंग सर्बिया की तरफ से हुई। वहीं सर्बिया ने आरोप लगाया कि सबसे पहले फायरिंग कोसोवो में तैनात कोसोवो में नाटो के नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय शांति सेना (केएफओआर) की तरफ से की गई।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

NASSCOM को मिला नया चेयरमैन: AI विशेषज्ञ श्रीकांत वेलामाकन्नी ने संभाला पदभार

श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…

30 mins ago

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक का कार्यभार संभाला

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…

51 mins ago

AU Small Finance Bank में विवेक त्रिपाठी बने ईडी व डब्ल्यूटीडी, RBI ने दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…

1 hour ago

बिकाजी के चेयरमैन शिव रतन अग्रवाल का चेन्नई में 74 वर्ष की आयु में निधन

बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष…

4 hours ago

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026: विषय, इतिहास, महत्व और समारोह

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 हर साल 24 अप्रैल को पूरे भारत में मनाया जाता…

4 hours ago