वरिष्ठ नौकरशाह राहुल सिंह बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष

केंद्र सरकार ने 13 मार्च 2024 को वरिष्ठ आइएएस अधिकारी राहुल सिंह को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राहुल सिंह ने इस पद पर नियुक्ति के साथ निधि छिब्बर को प्रतिस्थापित किया। क्योंकि निधि छिब्बर को हाल ही में नीति आयोग में बतौर सलाहकार नियुक्त किया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राहुल सिंह की सीबीएसई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राहुल सिंह, बिहार कैडर के 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। राहुल सिंह वर्तमान में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में अवर सचिव के रूप में कार्यरत थे।

मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने कई अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए मंजूरी दी

  • एपी दास जोशी, डीओपीटी में नियुक्त हुए अवर सचिव:
  • असम – मेघालय कैडर के 1994 बैच के आइएएस अधिकारी एपी दास जोशी को राहुल सिंह के स्थान पर डीओपीटी का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया।
  • आरके मित्तल बने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक:
  • परमाणु ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार राजीव कुमार मित्तल को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • इसके साथ ही ज्ञानेश भारती को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अवर सचिव बनाया गया।
  • दीपक नारायण को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अवर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बारे में:

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। सीबीएसई से देश के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं।

इसके प्रमुख उद्देश्यों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना है।
  • उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना जिनके माता-पिता केन्द्र सरकार के कर्मचारी हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Holi 2026: जानें इस बार कब होगा होलिका दहन

Holi 2026: रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता…

8 hours ago

हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

9 hours ago

भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

9 hours ago

भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

10 hours ago

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

10 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

11 hours ago