भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने 35वें स्थापना दिवस के मौके पर नया प्रतीक चिह्न जारी किया। इस दौरान सेबी के पूर्व चेयरमैन के साथ-साथ पूर्व और वर्तमान पूर्ण-कालिक सदस्य भी मौजूद थे। सेबी ने बयान में कहा कि नियामक संस्था ने उद्योगों के साथ साझेदारी और परामर्श की अपनी समृद्ध परंपरा में विश्वास जारी रखा है और उसका पालन करती रही है। सेबी को अप्रैल, 1988 में स्थापित किया गया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बयान के अनुसार, आंकड़ा, प्रौद्योगिकी, परामर्श और साझेदारी के मिश्रण के साथ सेबी शेयर बाजार में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक क्रियान्वयन स्थापित करने के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। सेबी की चेयरमैन माधवी पुरी बुच ने कहा कि सेबी का नया प्रतीक चिह्न उसकी समृद्ध परंपराओं और प्रतिभूति बाजार में इसकी जिम्मेदारी के सभी तीन क्षेत्रों- प्रतिभूति बाजार के विकास और विनियमन, निवेशक संरक्षण के लिए नए आंकड़े व प्रौद्योगिकी-आधारित दृष्टिकोण के अद्वितीय संयोजन को दिखाता है।
लोगो पारंपरिक नीले रंग के पैलेट को बरकरार रखता है लेकिन एक आधुनिक और समृद्ध भारत के लिए एक दृष्टिकोण को भी दर्शाता है। अनावरण समारोह में सेबी के पूर्व और वर्तमान सदस्य उपस्थित थे।
Find More News on Economy Here
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर सख्ती करते हुए ‘ऑपरेशन शस्त्र’ नामक…
भुवनेश्वर डिजिटल वित्त और रोजगार पर राष्ट्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण चर्चा का केंद्र बन…
झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में एक गर्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पैरा…
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने एक बड़ी डिजिटल पहल करते हुए eSankhyiki पोर्टल के लिए…
भारत के वित्तीय बाज़ारों ने डिजिटल दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है। कोटक महिंद्रा…
बैंक अब 01 अप्रैल 2026 से एक समान जमा बीमा प्रीमियम का भुगतान नहीं करेंगे।…