अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के स्थापना समारोह के लिए कल बॉन, जर्मनी में पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
Search results for:
छत्तीसगढ़ में आरंभ भारत का पहला जनजातीय उद्यमशीलता समागम
भारत का पहला जनजातीय उद्यमशीलता समागम आज से छत्तीसगढ़ में बस्तर के दंतेवाड़ा में हो रहा है. इसका आयोजन नीति आयोग ने अमरीका के सहयोग से किया है.
अदिती, एलपीजीए टूर चैंपियनशिप क्वालीफाई करने वाली प्रथम भारतीय
अदिती अशोक ने सीजन के अंत की एलपीजीए सीएमई ग्रुप टूर चैम्पियनशिप को क्वालीफाई कर लिया हैं, तथा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेलने वाली देश से प्रथम खिलाड़ी बन गई है.
पहली बार नई दिल्ली में एपीसीईआरटी सम्मेलन
इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पान्स टीम (सीईआरटी-इन) राजधानी दिल्ली में दिंसबर में चार दिवसीय 15वां एशिया-प्रशांत कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पान्स टीम (एपीसीईआरटी) सम्मेलन का आयोजन करेगा. इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की अगुवाई में पहली बार भारत और दक्षिण एशिया में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें 300 से अधिक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ भाग लेंगे.
राष्ट्रपति ने बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2017 प्रदान किए
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने नई दिल्ली में बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2017 प्रदान किए.
जन धन खाते खोलने में उतर प्रदेश शीर्ष पर रहा
प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) जो कि देश में वित्तीय समावेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी, उसमें विमुद्रीकरण के बाद कुछ उत्तरी राज्यों में गति उत्पन्न हो गई थी. जनसंख्या के क्षेत्र और आकार के साथ, उत्तर प्रदेश नए पीएमजेडीवाई खाते खोलने में सबसे ऊपर है.
सुजॉय घोष ने 48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के जूरी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया
गोवा में होने वाले 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष और फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
विश्व मधुमेह दिवस: 14 नवंबर
विश्व मधुमेह दिवस (डब्ल्यूडीडी) को विश्व स्तर पर 14 नवंबर को मनाया जाता है. 2017 के WDD का विषय ‘Women and diabetes – Our right to a healthy future’ है.
पहली बार, मुंबई करेगा एशियन बैंकर्स एसोसिएशन शिखर सम्मेलन की मेजबानी
पहली बार, देश की वित्तीय राजधानी-मुंबई एशियन बैंकर्स एसोसिएशन (एबीए) के 34वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करेगी.
एयर इंडिया को बैंक ऑफ इंडिया से 1,500 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त हुआ
कर्ज में डूबी एयर इंडिया को बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) से 1500 करोड़ रुपए का लोन प्राप्त हुआ है. एयर इंडिया को यह लोन कार्यगत पूंजी की तत्काल जरूरतों की पूर्ति के लिए निविदा निकाले जाने के महीने भर के भीतर मिला है.



