Home  »  Search Results for... "label/States in News"

आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव किया पारित

आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने सरकार के महत्वपूर्ण बिलों को पारित करने में आ रही बड़ी अड़चन राज्य की विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इस कैबिनेट की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने की। एपी सरकार ने यह फैसला तीन राजधानियों से संबंधित अपने दो महत्वपूर्ण विधेयक (आंध्र …

महाराष्ट्र सरकार ने गरीबों के लिए ‘शिव भोजन’ योजना’ की शुरू

महाराष्ट्र सरकार ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘शिव भोजन‘ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य गरीबों को मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराना है। पायलट स्तर पर शुरू की गई इस योजना के तहत, राज्य के सभी जिलों में निर्धारित स्थानों और कैंटीनों में तय समय पर गरीबों को 10 रुपए …

केरल में देश की पहली सुपर फैब लैब का हुआ शुभारंभ

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कोच्चि में देश की पहली सुपर फैब लैब (Super Fab Lab) का उद्घाटन किया। सुपर फैब लैब को KSUM (केरल स्टार्टअप मिशन) के सहयोग से स्थापित किया गया है। ये प्रयोगशाला फिजिकल और डिजिटल दुनिया के बीच अंतर को कम करेगी। फैब लैब एक ऐसी प्रयोगशाला है जो पूरी …

भोपाल में खोला गया देश का पहला ई-कचरा क्लीनिक

भारत के पहले ई-कचरा (e-waste) क्लिनिक का उद्घाटन मध्य प्रदेश के भोपाल किया गया है। यह घरेलू और वाणिज्यिक दोनों इकाइयों के कचरे को अलग-अलग कर प्रसंस्करण करने और निपटान करने में सक्षम होगा। ई-कचरा क्लिनिक का उद्घाटन सी के मिश्रा (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, MoEFCC के सचिव) द्वारा किया गया। ई-कचरा क्लिनिक की स्थापना केंद्रीय …

उत्तराखंड कृषि भूमि को पट्टे पर देने वाला बना देश का पहला राज्य

सरकार द्वारा कृषि भूमि को पट्टे पर देने की नीति तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। किसानों द्वारा तीस साल के लिए भूमि लीज पर देने के एवज में किसानो को भूमि का किराया दिया जाएगा। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में, खेती, कृषि, बागवानी, जड़ी-बूटियों, ऑफ-सीजन सब्जियों, दूध उत्पादन, चाय …

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना किया अनिवार्य

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। उपरोक्त निर्णय 26 जनवरी 2020 से कार्यक्रम “संविधान की संप्रभुता, सभी के सार्वजनिक हित” के माध्यम से लागू …

यूपी सरकार ने किसानों के लिए शुरू की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य में किसानों के उन परिवारों को वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी, जिनकी खेतों में काम करते समय दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती हैं या जो विकलांग हो जाते हैं। इसके अलावा यूपी सरकार ने राज्य में …

मेघालय में मनाया जा रहा है 48 वां राज्य दिवस

मेघालय में 21 जनवरी को राज्य दिवस की 48 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह दिवस राज्य में गणतंत्र दिवस समारोह तक मनाया जाएगा। संसद ने 1971 में पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 पारित किया था जिसके तहत मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। मेघालय को 21 जनवरी 1972 को विधानसभा के …

केंद्रीय खेल मंत्री ने पणजी में ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गोवा के पणजी में ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाई। ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ का उद्घाटन कार्यक्रम खेल और युवा मामलों के निदेशालय और गोवा सरकार द्वारा आयोजित किया गे। यह कार्यक्रम राज्य में नागरिको को बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेने और साइकिल कल्चर को शुरू करने के उद्देश्य …

मिज़ोरम में 6 मार्च को मनाया जाएगा चापचार कुट उत्सव

मिज़ोरम सरकार 6 मार्च, 2020 को मिज़ो लोगो का सबसे बड़ा और सबसे अहम माने जाने वाला चापचार कुट त्यौहार मनाएगी। चापचार कुट एक वसंत उत्सव है जिसे आमतौर पर झूम खेती के पूरा होने के बाद मार्च में मनाया जाता है। झूम खेती, जिसे स्लैश और बर्न एग्रीकल्चर के रूप में भी जाना जाता …