Home  »  Search Results for... "label/Important Days"

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस- 12 फ़रवरी

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् 12 फ़रवरी 2018 को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मना रहा है तथा परिषद् 18 फरवरी तक राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह मनाएगा. राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह-2018 को “उद्योग 4.0-भारत के लिए बड़ी छलांग लगाने का अवसर” के विषय पर मनाया जाएगा.

विश्व कैंसर दिवस: 04 फरवरी

आज विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है. प्रति वर्ष 4 फरवरी को कैंसर, इसके उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने और इसकी रोकथाम के तरीकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का प्राथमिक लक्ष्य 2020 तक बीमारी और संबंधित मौतों को कम करना है.  उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने …

8वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 25 जनवरी

भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी के लिए 25 जनवरी को पूरे देश में 8वां राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया. राष्ट्रीय स्तर का यह समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया था.

15 जनवरी 2018: 70वां सेना दिवस

70वां सेना दिवस आज मनाया जा रहा है (15 जनवरी 2018). यह दिवस देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले साहसी और बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि और सलाम देने के लिए दिन मनाया जाता है. 

राष्ट्रीय युवा दिवस- 12 जनवरी के सन्दर्भ में पूर्ण जानकारी

राष्ट्रीय युवा दिवस प्रति वर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है. इस दिन भारत के महान सामाजिक सुधारक, विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था. भारत सरकार ने 1984 में घोषित किया था कि स्वामीजी का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

राष्ट्र ने मनाया किसान दिवस- 23 दिसंबर

हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस पांचवे प्रधान मंत्री की जयंती के रूप में मनाया जाता है. वह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक, बहुत ही छोटी अवधि के लिए भारत के प्रधान मंत्री  रहे.  एक किसान नेता, स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एक किसान परिवार से सम्बंधित थे. यही कारण था कि वे खुद को किसानों के …

राष्ट्रीय गणित दिवस- 22 दिसंबर

भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 22 दिसंबर 2012 को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीनिवास रामानुजम को श्रद्धांजलि देते हुए रामानुजन के जन्मदिन 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था.

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस- 18 दिसंबर

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 18 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है. IMD 2017 के लिए विषय ‘Safe Migration in a World on the Move.’ है. 4 दिसंबर 2000 को, महासभा ने 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में घोषित किया.

राष्ट्र ने मनाया विजय दिवस – 16 दिसंबर

यह दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, 1971 में बांग्लादेश मुक्ति बहिनी के साथ गठबंधन में पाकिस्तान पर शानदार जीत का प्रतीक है. 1971 में 16 दिसंबर को, पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी, 93,000 सैनिकों के साथ, भारतीय सेना के सहयोगी बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था.

QR Code
Scan Me