Home  »  Search Results for... "label/Awards"

मिस दक्षिण अफ्रीका डेमी-लेई नेल-पीटर्स को मिस यूनिवर्स 2017 का ताज पहनाया गया

मिस दक्षिण अफ्रीका डेमी-लेई नेल-पीटर्स को ऐक्सिस थिएटर में प्लैनेट हॉलीवुड कैसीनो-रिजॉर्ट में लास वेगास स्ट्रिप पर मिस यूनिवर्स 2017 का ताज पहनाया गया, इसी के साथ मिस कोलंबिया और मिस जमैका ने अंतिम तीन में स्थान प्राप्त किया.  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2017 में कांस्य पदक जीता

प्रगति मैदान में आयोजित 37वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2017 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को अपने रचनात्मक और सूचनात्मक प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है.

स्वर्ण मंदिर को ‘मोस्ट विजिटिड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड’ का पुरस्कार दिया गया

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला धार्मिक स्थल घोषित किया गया है. ब्रिटेन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस संस्था ने स्वर्ण मंदिर को पूरी दुनिया में मोस्ट विजिटिड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड का पुरस्कार दिया.

लियोनेल मेस्सी ने चौथा यूरोपीय गोल्डन शू पुरस्कार जीता

स्पेन के बार्सिलोना के एक पुरस्कार समारोह में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मैसी को चौथी बार यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड से नवाजा गया. मैसी को यह अवॉर्ड 2016-17 में ला लीगा में सर्वाधिक 37 गोल करने के लिए दिया गया. वे अब सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी पर पहुंच गए हैं.

नवनीता देव सेन को किया बिग लिटिल बुक अवार्ड 2017 से सम्मानित

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बंगाली लेखक नवनीता देव सेन को वर्ष 2017 के लिए “बंगाली भाषा में लेखक” श्रेणी में बाल साहित्य में उनके योगदान के लिए बिग लिटिल बुक अवॉर्ड का विजेता घोषित किया गया.

अनुभवी पत्रकार माणिक बनर्जी को आईएमएफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

अनुभवी पत्रकार माणिक बनर्जी, जो एक प्रशंसित पर्वतारोही भी हैं, उन्हें भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) ने ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड‘ से सम्मानित किया .

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2004 से 2014 के बीच देश का नेतृत्व करने और वैश्विक स्तर पर भारत का औहदा बढ़ाने के लिए इस साल का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया जाएगा.

भारत की मानुषी छिल्लर बनी मिस वर्ल्ड 2017

भारत की मानुषी छिल्लर ने चीन में एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता है, यह खिताब भारत ने 17 वर्ष बाद भारत को वापिस प्राप्त हुआ है. पहले और दूसरे उपविजेता क्रमशः मिस मैक्सिको, एंड्रिया मेज़ा और मिस इंग्लैंड स्टेफ़नी हिल थे. 

निकारागुआ के सर्जियो रामिरेज़ ने स्पेन का सर्वेंटेस पुरस्कार जीता

स्पेनिश सरकार के अनुसार, निकारागुआन के लेखक और पूर्व राजनेता सर्जियो रामिरेज़ मर्कडो ने 2017 में सर्वेंटेस पुरस्कार जीता. यह स्पैनिश भाषी विश्व सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है.

एपीएमडीसी को प्राप्त हुआ अबू धाबी पुरस्कार

आंध्र प्रदेश खनिज विकास निगम (एपीएमडीसी) ने अबू धाबी से अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है.

QR Code
Scan Me