Categories: Miscellaneous

नई दिल्ली में बीकानेर हाउस में मूर्तिकला पार्क का उद्घाटन किया गया

5 फरवरी, 2022 को राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आधुनिक एवं समकालीन कला और संस्कृति की झलक लिये हुए स्कल्पचर पार्क का उद्घाटन किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रमुख बिंदु

  • परंपरागत कला संस्कृति से सराबोर बीकानेर हाउस को राजधानी में कल्चरल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाते हुए इसके परिसर में स्कल्पचर पार्क स्थापित किया गया है।
  • इस अवसर पर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि इंडिया आर्ट फेयर के दौरान इस स्कल्पचर पार्क की नींव रखी गई।
  • बीकानेर हाउस में स्कल्पचर पार्क की शुरूआत के साथ ही कला, साहित्य, संस्कृति और विरासत से जुड़े मुद्दों पर प्रतिष्ठित हस्तियों के सान्निध्य में ‘बीकानेर हाउस डायलॉग्स’का आरंभ होना एक अनूठी पहल है।
  • उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिये युवा कलाकारों द्वारा समकालीन कला का प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं वरिष्ठ कलाकारों को स्कल्पचर पार्क द्वारा स्थापत्य कला को पहचानने तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने का मौका प्राप्त हो रहा है।
  • दिल्ली में राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्य आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस स्कल्पचर पार्क में नामचीन एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मूर्तिकारों ने हिस्सा लेकर इस पार्क को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।
  • आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इंडिया आर्ट फेयर’और बीकानेर हाउस के तत्वावधान में युवा पीढ़ी की बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित हो रही है और इससे कला साहित्य के भविष्य की दिशा का निर्धारण भी हो रहा है।
  • उन्होंने बताया कि यह स्कल्पचर पार्क राजस्थानी कला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति से जोड़ेगा।
  • पार्क के पहले एडिशन में देश-दुनिया के विख्यात और उभरते कलाकारों की कलाकृतियों/मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है।
  • बीकानेर हाउस का यह स्कल्पचर पार्क राजधानी में अपनी तरह का पहला स्कल्पचर पार्क है, जो आधुनिक व समकालीन आर्ट वर्क को प्लेटफॉर्म देने के लिये मील का पत्थर साबित होगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

2 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

18 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

18 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

19 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

19 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

19 hours ago